Live Updates
कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?
उत्तर प्रदेश में गुरुवार से अगले तीन दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा और पूरे राज्य में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
आज राज्य के पूर्वी क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की गई है, जिसमें तेज हवाएं, गरज, बिजली और बूंदाबांदी का अनुमान है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली एनसीआर में कल आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी।
MP के कई शहरों में भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज हवाएं भी चलेंगी।
बिहार में 3 दिन तक होगी बारिश
बिहार में इस बार मानसून समय से पहले आने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई से 3 दिनों 31 मई तक पूर्वी इलाके के सभी 12 जिलों में लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में बरसात के बाद बदला मौसम, बढ़ी उमस
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार को राज्य के 9 जिलों में तेज गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।
वहीं, बुधवार को उदयपुर, चित्तौड़गढ़, पाली, जैसलमेर, राजसमंद, बांसवाड़ा, जोधपुर और भीलवाड़ा में दोपहर बाद मौसम बदला। तेज हवा के साथ बरसात हुई। इस दौरान सड़कों पर पानी बहने लगा।
खराब मौसम के चलते पीएम मोदी नहीं जा पाएंगे सिक्किम
सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं भी आपके साथ इस उत्सव का हिस्सा बनना चाहता था। मैं सुबह-सुबह दिल्ली से निकला और बागडोगरा पहुंचा, लेकिन खराब मौसम के कारण मैं आगे नहीं जा सका... लेकिन ऐसा शानदार दृश्य मेरे सामने है, जहां हर तरफ लोग हैं... मैं आप सभी से क्षमा मांगता हूं। लेकिन जैसा कि मुख्यमंत्री ने मुझे आमंत्रित किया है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब भी राज्य सरकार तय करेगी, मैं सिक्किम आऊंगा और सिक्किम के राज्य बनने के 50 साल पूरे होने के समारोह में शामिल होऊंगा..."
अहमदाबाद के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश
मौसम विभाग ने दो दिन पहले पूरे राज्य में बारिश की भविष्यवाणी की थी, जिसके तहत आज सुबह अहमदाबाद समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह अहमदाबाद के एसजी हाईवे, सरखेज, वेजलपुर, बोपल, सनाथल, बकरोल, विसलपुर, कासिंद्रा, नवापुरा, जगतपुर, न्यू राणिप, चांदखेड़ा, मोटेरा, राणिप, चांदलोडिया, वडाज, अखबार नगर, शाहीबाग, इनकम टैक्स और नवरंगपुरा सहित कई इलाकों में भारी बारिश होने की खबर है।
Chandigarh में 6 दिनों के लिए मौसम का Alert
चंडीगढ़ में मौसम करवट बदल रहा है। गर्मी के साथ धूल भरी आंधी की चेतावनी भी दी गई है। अगले 6 दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी गुरुवार यलो अलर्ट कर दिया गया है, जिसमें तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने के साथ-साथ घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़ में मानसून आगे बढ़ा
छत्तीसगढ़ के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है। ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर कम प्रेशर का एरिया बना हुआ है।
गुवाहाटी शहर के कई हिस्सों में बारिश
असम: गुवाहाटी शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
गुवाहाटी के कई इलाकों में भीषण जलभराव
असम में भारी बारिश के बाद गुवाहाटी के कई इलाकों में भीषण जलभराव
उत्तराखंड में बादल छाए रहेंगे
उत्तराखंड में मौसम में आज बदलाव की संभावना है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिल पाएगी।
खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जा पाएंगे सिक्किम
खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जा पाएंगे सिक्किम के राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के समारोह के लिए गंगटोक नहीं जा पाएंगे। इसके बजाय वे सुबह 10 बजे बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सिक्किम के लोगों को संबोधित करेंगे।
श्रीनगर में तूफान की संभावना
जम्मू-कश्मीर में मौसम में बदलाव रहा है। श्रीनगर में थोड़ी बहुत बौछारें और तूफान की संभावना हो सकती है। जम्मू में धूप और गर्मी बनी रहेगी।
यूपी में तेज रफ्तार से चलेंगी गर्म हवाएं
यूपी के तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार हो रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में गर्मी हो रही है तो कुछ अन्य हिस्सों में बारिश का माहौल बना हुआ है। आज राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भाग में बादल गरजने के साथ ही बिजली चमक सकती है।
मध्य प्रदेश के 52 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में आज लगभग सभी जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। राज्य के कई जिलों में IMD की तरफ से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार सीजन में सबसे तेज बारिश होने का अनुमान है। IMD के अनुसार, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में तेज आंधी के साथ बारिश होगी।
गुजरात में अगले 3 घंटों में इन जिलों में बारिश की संभावना
कल देर रात अहमदाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के आज सुबह के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन घंटों में भरूच, सुरेन्द्रनगर, भावनगर, कच्छ, मोरबी, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, अहमदाबाद, गांधीनगर, साबरकांठा, अरावली, आणंद, नर्मदा और बोटाद जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में बढ़ रही उमस
राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में उमस रहेगी। वहीं उदयपुर और कोटा के कुछ भागों में 29 से लेकर 31 मई तक गरज के साथ हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम में बदलाव आ रहा है। पश्चिमी यूपी में तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं, बिहार में भी मौसम में बदलाव हो रहा है। प्री-मॉनसून सीजन खत्म होने वाला है। राज्य के 27 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें से 12 जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 15 जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी है।
बिहार के जिलों में सीतामढ़ी, शिवहर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, गया, लखीसराय और बेगूसराय शामिल हैं।
दिल्ली में जारी हुआ यलो अलर्ट
दिल्ली में मौसम एक बार फिर से बदल रहा है। दिल्ली में अगले 3 दिनों तक आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में आज और कल मध्यम बारिश हो सकती है।
राजस्थान के पाली में भयंकर तूफान, देखिए वीडियो
Weather 29 May 2025: कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक के साथ ही मौसम में बदलाव लगातार देखने को मिल रहा है। दिल्ली में IMD ने अगले 3 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें आंधी-बारिश से लेकर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, आईएमडी ने यूपी-बिहार में आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट दिया है। तटीय कर्नाटक, केरल और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वहीं राजस्थान में पारा हाई है। इसके अलावा पहाड़ों पर बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। असम और मेघालय, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का वेदर सिर्फ News24 के साथ…
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
30 mins agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
1 hr agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
1 hr agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
3 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
3 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
4 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
5 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
6 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
9 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines