TMC MP derek-o-brien Suspended from Rajya Sabha: टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। अब वे बाकी बचे हुए सत्र में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। बता दे कि यह कार्रवाई नियम 256 के तहत की गई है।
दरअसल सभी सदस्य पार्लियामेंट की सुरक्षा में चूक के बाद हंगामा कर रहे थे। इस दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक समझाने के बाद भी जब वे नहीं मानें तो सभापति जगदीप धनखड़ ने उनको पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया।
उधर लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के पहुंचते ही विपक्षी सांसदों ने सुरक्षा को लेकर हंगामा कर दिया। वहीं गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की। इसके बाद स्पीकर ने कहा कि सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस घटना से सभी चिंतित हैं। ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। इस पर चर्चा भी होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है।
राजनाथ सिंह ने की घटना की निंदा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कल की घटना की निंदा करते हुए कहा कि स्पीकर ने इस मामले का संज्ञान लिया है। हमें सतर्क रहना होगा। सांसदों को ध्यान रखना होगा कि ऐसे लोगों को पास न आने दें जो अराजक माहौल पैदा करते हैं। भविष्य में सारी सावधानी बरती जाएगी।
यह है पूरा मामला
बता दें कि कल यानी 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लोकसभा की विजिटर्स वेल में बैठे दो युवकों ने सदन में छलांग लगा दी और कनस्तर से धुआं छोड़ दिया। इसके बाद वहां मौजूद सांसदों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में दिल्ली पुलिस ने अभी तक 5 लोगों को अरेस्ट किया है। वहीं 1 युवक अभी भी फरार है। फिलहाल गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
6 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
7 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
7 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
9 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines