रेप और हत्याकांड के आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आए हैं. उन्हें शनिवार शाम को 40 दिनों का पैरोल मिला है. दो साध्वियों और जर्नलिस्ट मर्डर केस में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं. राम रहीम के लिए जेल से बाहर आना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले उन्हें अगस्त में रक्षाबंधन से पहले 40 दिन की पैरोल मिली थी, अब फिर वो 40 दिन के लिए आजाद रहेंगे. पैरोल पर मिले 40 दिन वो हरियाणा के सिरसा में मौजूद डेरा सच्चा सौदा में गुजारेंगे. पैरोल को मंजूरी मिलते ही उनकी रिहाई की तैयारी शुरू हो चुकी है. पैरोल के 40 दिनों में राम रहीम को सभी शर्तों का कायदे से पालन करना जरूरी है. इस दौरान वो सच्चा सौदा डेरा से बाहर किसी भी प्रोग्राम में नहीं जा सकते. पुलिस प्रशासन उनकी हर हरकत पर अपनी नजर बनाए रखेगा.
2017 से जेल में हैं बंद
आपको बता दें गुरमीत राम रहीम साल 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है. दो साध्वियों के साथ रेप केस और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा दी थी. राम रहीम पर कोर्ट ने भारी जुर्माना भी लगाया था. इस केस की जांच में पीड़ितों के बयान काफी अहम रहे. सीबीआई ने बताया कि घटना 1999 में हुई थी, लेकिन उनके बयान दर्ज कराने में काफी वक्त लगा. आखिरकार 2005 में बयान रिकॉर्ड किए गए. लगभग छह साल बाद ही इस केस में आधिकारिक कार्रवाई पूरी हुई.
कई बार जेल से बाहर आ चुके हैं डेरा प्रमुख
2017 से लेकर अब तक राम रहीम कई बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुके हैं, जिसे लेकर कई नेताओं और आम जनता ने ऐतराज जाहिर किया. चुनावों के वक्त भी राम रहीम को पैरोल मिली थी. अगस्त 2026 में भी उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली थी. अब एक बार फिर वो 40 दिन के लिए जेल से बाहर आने वाले हैं. पैरोल खत्म होने के बाद राम रहीम को वापस सुनारिया जेल में लौटना होगा.
संबंधित खबरें
मैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
19 mins ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
59 mins agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
1 hr agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
3 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
4 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
7 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines