Deputy CM Statement After 14 People Death : कर्नाटक में अनेकल तालुक के अत्तिबेले इलाके में शनिवार रात एक पटाखे की दुकान में आग लग गई। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि शनिवार को एक दुकान में आग लगने से 12 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने इसे गंभीर घटना करार देते हुए कहा कि सरकार आग लगने की घटना में 14 लोगों की मौत के एक दिन बाद एक एक्शन प्लान लाने जा रही है।
घायल लोगों का खर्च उठाएगी सरकार
डी के शिवकुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार ने प्रत्येक पीड़ित के परिजनों के लिए 5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार घायल लोगों का खर्च उठाएगी। उनका कहना है कि यह एक गंभीर घटना है। हम एक एक्शन प्लान बनाने जा रहे हैं, हमें दो से तीन दिनों के भीतर कदम उठाना होगा… हम पहले ही मरने वालों के लिए 5 लाख रुपये और अस्पताल की घोषणा कर चुके हैं खर्चों का ध्यान रखा जाएगा।
आपराधिक जांच विभाग को जांच के आदेश
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को आपराधिक जांच विभाग(Criminal Investigation Department) को आग दुर्घटना की जांच करने का आदेश दिया, यह स्वीकार करते हुए कि दुकान के मालिक की ओर से लापरवाही हुई थी जो अब पुलिस हिरासत में है। हमें नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ, हालांकि, हमें पता चला कि (दुकान में) कोई अग्निशामक यंत्र नहीं था। लाइसेंस हाल ही में मोडिलाइज किया गया था। दुकान में कोई अग्निशामक यंत्र नहीं मिला। (एएनआई)
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
5 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines