Eknath Shinde Flight Issue: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शुक्रवार रात जलगांव एयरपोर्ट पर उस वक्त अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उनके विमान का पायलट उड़ान भरने से ही मुकर गया। एकनाथ शिंदे का मुंबई लौटने का प्लान अचानक ठप पड़ गया और एयरपोर्ट पर करीब 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
पायलट ने कहा – अब नहीं उड़ा सकता!
दरअसल, पायलट पिछले 12 घंटे से लगातार विमान उड़ा रहा था और सुरक्षा नियमों के तहत वह अब और काम करने की स्थिति में नहीं था। थकावट और स्वास्थ्य से जुड़ी तकनीकी गाइडलाइंस का हवाला देते हुए पायलट ने शिंदे के विमान को उड़ाने से इंकार कर दिया। इससे जलगांव एयरपोर्ट पर सियासी गरमी और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
ये भी पढ़ेंः बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कनाडा पुलिस ने दबोचा
मंत्री खुद उतरे मैदान में, पायलट को मनाया
स्थिति को संभालने के लिए कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन और गुलाबराव पाटिल खुद पायलट से बातचीत के लिए पहुंचे। उपमुख्यमंत्री शिंदे भी चर्चा में शामिल रहे। काफी मशक्कत के बाद पायलट मान गया और विमान की उड़ान भरने को तैयार हुआ। मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, “पायलट को कुछ स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत थी। शायद वह अपनी बात सही से नहीं कह पाया। हमने उसकी कंपनी से बात की, मामला सुलझा। इसके बाद विमान उड़ा। हालांकि, ये बयान अब नए सवाल खड़े कर रहा है – क्या एक वरिष्ठ नेता का प्लेन इस तरह फंस सकता है? सुरक्षा नियमों को लेकर कितनी गंभीरता है?
ये भी पढ़ेंः नक्सलियों के गढ़ में पहुंचे CM देवेंद्र फडणवीस, 12 खूंखार अपराधियों ने हथियारों समेत किया सरेंडर
संबंधित खबरें
Explainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
1 hr ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
3 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
7 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
8 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
18 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
21 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
21 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines