Congress Comment on Luxury Trip of CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में मच्छरों ने INDIA गठबंधन वाले कांग्रेस और टीएम में रार करा दी है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की स्पेन यात्रा को लेकर कटाक्ष किया है। कहा कि जब राज्य में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, तब सीएम ममता स्पेन की लग्जरी यात्रा पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दिखावा करके मौत की खबरों में ‘चतुराई’ रही है।
पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कैसे राज्य में चिकित्सा पेशेवरों को निर्देशित किया जा रहा है कि ‘मौत के कारण के रूप में डेंगू का उल्लेख न करें, क्योंकि इससे सरकार की छवि खराब हो सकती है। टीएमसी और कांग्रेस दोनों विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के सदस्य हैं।
कांग्रेस नेता ने बताया यात्रा का कारण
सीएम बनर्जी राज्य के अगले बिजनेस समिट से पहले बंगाल में कारोबार को आकर्षित करने के लिए हाल ही में स्पेन और दुबई के 12 दिवसीय दौरे से लौटी हैं। उन्होंने दोनों देशों में कई बैठकें कीं और बंगाल को एक औद्योगिक गंतव्य के रूप में प्रचारित किया। अधर अधीर रंजन चौधरी ने ने इस यात्रा को ‘लग्जरी यात्रा’ बताते हुए कहा कि सीएम ‘पर्यावरण परिवर्तन’ के लिए विदेश गई, क्योंकि राज्य में एक के बाद एक कई जिले डेंगू फैल रहा है।
उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि अगस्त और सितंबर के महीनों में डेंगू बढ़ जाता है, लेकिन यहां उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में उद्योगों और व्यवसायों की कमी है। हालांकि ‘सीएम और उनके परिवार के सदस्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
बंगाल सरकार के मंत्री ने पूछा ये सवाल
उधर, कांग्रेस नेता के दावों पर पलटवार करते हुए बंगाल सरकार के मंत्री शशि पांजा ने पूछा कि क्या चौधरी INDIA पर हमला करना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि वह (अधीर रंजन चौधरी) ममता बनर्जी और टीएमसी के खिलाफ जो बयान दे रहे हैं, मुझे नहीं पता कि क्या वह वास्तव में I.N.D.I.A पर हमला करना चाहते हैं। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए 28 राजनीतिक दलों ने हाथ मिलाया है। हालांकि, घटनाक्रम ने विपक्षी गठबंधन की ‘एकता’ प्रतिज्ञा पर सवालिया निशान लगा दिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
55 mins agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
1 hr agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
3 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
3 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
4 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines