Dengue Fever Dengue Pill Tested Johnson And Johnson Report: डेंगू के खिलाफ जंग में एक बड़ी सफलता वैज्ञानिकों के हाथ लगी है। जाॅनसन एंड जाॅनसन कंपनी ने डेंगू बुखार की दवा बनाई है। जिसका एक ह्यूमन ट्रायल किया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार उनका यह ट्रायल सफल रहा है। राॅयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह गोली एंटीवायरल एक्टिविटी प्रदर्शित करने वाली पहली गोली है।
अब तक नहीं बनी दवा या वैक्सीन
बता दें कि डेंगू का बुखार लक्षणविहीन होता है। इसमें शुरुआत में जोड़ों में दर्द और ऐंठन पैदा होती है। इसके बाद मरीज को भंयकर बुखार आता है। गौरतलब है दुनियाभर में लाखों लोगों को डेंगु मच्छर के काटने से यह बुखार आता है। खासकर एशिया और लेटिन अमरीकी देशों में इसका प्रकोप ज्यादा देखने को मिलता है। बीमारी को लेकर अब तक कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं बनी थी।
उम्मीद के मुताबिक रहे नतीजे
राॅयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यह ट्रायल 10 वाॅलेंटियर पर किया गया था। जिन्हें डेंगू की वैक्सीन लगाने से 5 दिन पहले एक गोली दी गई थी। इसके बाद यह गोली लगातार 21 दिनों तक दी गई। परीक्षण में 10 में से 6 रोगियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद इन मरीजों पर 85 दिन तक निगरानी रखी गई। इस दौरान मरीजों में डेंगू का कोई लक्षण नजर नहीं आया।
जाॅनसन एंड जाॅनसन की रिपोर्ट की मानें तो उनका दूसरा परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। एक प्रमुख चुनौती इस नई दवा की उपलब्ता है। अगर यह दवा बड़े पैमाने पर प्रभावी साबित होती है तो निम्न और मध्यम आय वर्ग वाले देशों में इसकी ज्यादा जरूरत होगी।
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
2 hrs agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
4 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
12 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
13 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
14 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
16 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines