Delhi Wrestlers Protest: यौन शोषण के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को कहा, मैं उनसे (प्रदर्शनकारी पहलवानों) अपील करना चाहता हूं कि आपके वजह से खेल की गतिविधि 4 महीने से ठप है। मुझे आप फांसी दे दीजिए लेकिन खेल को मत रोकिए। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करिए।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि एक बच्चा जो 14 साल और 9 महीने का है, वह तीन महीने में 15 प्लस का हो जाएगा। नेशनल लेवल के लिए बेकार हो जाएगा। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को इस बात को गंभीरता से समझना चाहिए। मुझे फांसी पर लटका दो, लेकिन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो। देश में कुश्ती गतिविधियां होने दीजिए।
यह भी पढ़ें: Karnataka Assembly Election 2023: अजब कर्नाटक की गजब राजनीति
23 अप्रैल से धरना दे रहे पहलवान
बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट सहित शीर्ष भारतीय पहलवान बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली में 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद के खिलाफ दो प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं। पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।
खेल मंत्रालय ने चुनाव पर लगाई रोक
खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई के चुनावों पर रोक लगा दिया है। 45 दिनों के भीतर चुनाव कराने के लिए एक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। IOA यानी ओलंपिक एसोसिएशन ने तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है, जिसमें पूर्व निशानेबाज सुमा शिरूर, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रमुख भूपेंद्र सिंह बाजवा शामिल हैं। हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज भी शामिल हैं।
नहीं लड़ेंगे बृजभूषण शरण सिंह चुनाव
बृजभूषण शरण सिंह ने पुष्टि की है कि वह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन संकेत दिया कि वह महासंघ के भीतर एक नई भूमिका की तलाश कर सकते हैं। वह पहले ही 12 वर्षों के लिए WFI अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।
सिद्धू ने बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग उठाई
सोमवार को पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बृजभूषण के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों को अपना समर्थन दिया। सिद्धू ने कहा कि गैर-जमानती POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बावजूद बृजभूषण को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।
और पढ़िए – Afzal Ansari Disqualified: अफजाल अंसारी की छिनी सांसदी, दो दिन पहले हुई थी चार साल की सजा
वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पहलवानों को समर्थन देने के लिए डीएमके के राज्यसभा सांसद अब्दुल्ला को धरना स्थल पर भेजा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
29 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines