Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को पहलवानों के धरने का 34वां दिन है। साक्षी मलिक ने कहा कि हम 28 मई को नए संसद भवन के सामने महिला सम्मान महापंचायत कर रहे हैं। हरियाणा और पंजाब से आने वाले जत्थे सुबह 11 बजे सिंधु बॉर्डर तक पहुंचेंगे। हरियाणा की खाप पंचायतें और टोल प्लाजा संघर्ष समिति टिकरी बॉर्डर से आएंगी।
साक्षी ने बताया कि यूपी से किसान और मजदूर गाजीपुर बॉर्डर के जरिए दिल्ली आएंगे। राजस्थान से भी खाप पंचायतें संसद भवन के सामने आएंगी। साढ़े 11 बजे नई संसद के सामने मार्च करेंगे। हम हर हाल में शांति तरीके से प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने यदि हमें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे तो उसे सहेंगे, लाठियां मारी तो सहेंगे और गिरफ्तारी हुई तो भी हिंसा नहीं करेंगे। यह महापंचायत उसी दिन है, जब पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है।
बता दें कि पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण का केस दर्ज कराया है।
सभी सीमाओं को सील करेगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन के दिन किसी भी विरोध या सभा को रोकने के लिए सभी सीमाओं को बंद करने का फैसला किया है। पहलवानों के इस पंचायत के लिए अभी तक कोई अनुमति नहीं दी गई है। प्रदर्शनकारियों को खाप पंचायत आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन नई संसद का उद्घाटन करेंगे। नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने भी खास तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक 28 मई को जंतर-मंतर के आसपास के सभी रास्ते जो संसद की तरफ जाते हैं, बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती पहले से ज्यादा होगी।
यह भी पढ़ें: New Parliament House: देर से आए पर दुरुस्त आए, उमर अब्दुल्ला ने नए संसद भवन को बताया प्रभावशाली
20 से अधिक पुलिस कंपनियों की होगी तैनाती
दिल्ली पुलिस के शीर्ष सूत्रों ने एएनआई को बताया कि नई दिल्ली में 20 से अधिक पुलिस कंपनियां तैनात की जाएंगी, जिनमें 10 से अधिक महिला कंपनियां शामिल होंगी। संसद के पास के मेट्रो स्टेशन 28 मई को बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो को पत्र भेजकर दो मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।
90 खाप पंचायतों के शामिल होने की संभावना
उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसान राजधानी में प्रवेश करने का प्रयास कर सकते हैं। लगभग 3,000 लोगों के साथ लगभग 90 खाप दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। उच्च स्तरीय बैठक के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली की सभी सीमाओं-सिंघू सीमा, दिलशाद गार्डन सीमा, बदरपुर सीमा और टिकरी सीमा पर बैरिकेडिंग की जाएगी। पुलिस के अलावा, अर्धसैनिक बलों को भी सीमाओं पर तैनात किया जाएगा।
उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में छह अतिरिक्त कंपनियों की मांग की गई है, जिनमें दो महिला कंपनियां भी शामिल हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि किसी भी सभा की अनुमति नहीं दी जाएगी और लोगों को संगठित तरीके से यूपी से दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्थानीय नेताओं के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। वैकल्पिक जगह पर खाप पंचायत आयोजित करने की बात चल रही है। किसी अन्य स्थान पर इसकी अनुमति दी जा सकती है, लेकिन नई संसद में खाप पंचायत की अनुमति नहीं दी जाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
6 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines