दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला सांसद के साथ हाई सिक्योरिटी क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना हुई है। महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी सामने से बाइक सवार एक शख्स आया और दूतावास के सामने ही उनकी चेन छीनकर भाग निकला। अब महिला सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
यिलादुथुराई की सांसद से छीनी चेन
घटना तमिलनाडु के मयिलादुथुराई लोकसभा क्षेत्र की सांसद आर. सुधा के साथ घटित हुई है। उन्होंने अमित शाह को लिखे पत्र में कहा है कि वह नियमित रूप से नई दिल्ली में संसदीय कार्यवाही और संसदीय समितियों की बैठकों जैसे अन्य संवैधानिक कर्तव्यों में शामिल होने के लिए रहती हैं। नई दिल्ली में उनका आधिकारिक आवास अभी तैयार नहीं हुआ है, इसलिए वह पिछले एक साल से तमिलनाडु हाउस में रह रही हैं।
उन्होंने लिखा कि समय मिलने पर सुबह की सैर करना उनकी आदत है। 4 अगस्त की सुबह वह और राज्यसभा की महिला सांसद रजती के साथ टहलने के लिए तमिलनाडु भवन से बाहर निकलीं। जब वे पोलैंड दूतावास के गेट-3 और गेट-4 के पास पहुंचीं, तो हेलमेट पहने एक बाइक सवार वहां आया और उनकी सोने की चेन छीनकर भाग गया। उनकी गर्दन से चेन खींची गई, जिससे उनकी गर्दन पर चोटें आईं और उनका चूड़ीदार भी फट गया।
गृह मंत्री को लिखे पत्र में महिला सांसद ने लिखा कि किसी तरह गिरने से बच गईं और हम दोनों मदद के लिए चिल्लाने लगे। थोड़ी देर बाद दिल्ली पुलिस की एक गाड़ी दिखाई दी और हमने उनसे शिकायत की। उन्होंने हमें पुलिस थाने जाने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें : कौन है नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला? डायल 112 पर किया था कॉल
सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
महिला सांसद ने चिट्ठी में आगे लिखा है कि चाणक्यपुरी जैसे हाई सिक्योरिटी इलाके में एक सांसद पर यह जबरदस्त हमला बेहद चौंकाने वाला है। राजधानी में एक महिला सुरक्षित रूप से नहीं चल सकती, तो हम और कहां सुरक्षित महसूस कर सकते हैं? मेरी गर्दन पर चोट लगी है और मैं इस आपराधिक हमले से बेहद आहत हूं। महिला सांसद ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और चेन वापस किए जाने की मांग की है।
वहीं मामला महिला सांसद से जुड़ा होने और गृहमंत्री को चिट्ठी लिखे जाने के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई है और अब पुलिस की दस टीमें आरोपी की तलाश और मामले की जांच में लगाई गई हैं।
संबंधित खबरें
'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', विकसित भारत संकल्प सभा में बोले PM मोदी
34 mins ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
48 mins agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
1 hr agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
4 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
4 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
4 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
11 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
12 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines