उत्तर में बर्फबारी तो दक्षिण में बारिश का कहर, जल्द सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Delhi Weather Update today: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। कश्मीर और हिमाचल के अधिकांश जिलों में पारा शून्य से नीचे है।

Delhi Weather Update today

Delhi Weather Update today

Delhi Weather Update today: देश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में और भी बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदान इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। श्रीनगर में मंगलवार रात माइनस तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर हिमाचल में 22 और 23 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ की आशंका को देखते हुए सिरमौर, मंडी, शिमला, कुल्लू समेत कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पहलगाम में माइनस 6.9, कोकरनाग में माइनस 3.1 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के अधिकांश जिलों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

वहीं इधर राजधानी दिल्ली में मंगलवार का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को भी दिनभर हवा चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। उधर तमिलनाडु में आज भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। जबकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की संभावना जताई गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ