Today Weather update: उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले कुछ दिन बारिश का अलर्ट है। वहीं, मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से 2 फरवरी तक उत्तर भारत के चंडीगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
दिल्ली में 2 फरवरी तक कोहरा पड़ेगा। यहां दिन में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार हिमालयन रीजन में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस चल रहा है, जिसके चलते पहाड़ों पर बारिश होगी। ऐसे में फिलहाल 2 फरवरी तक उत्तर भारत के राज्यों में लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।
2 फरवरी के बाद ही ठंड कम होने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत उत्तर प्रदेश के अलग अलग राज्यों में हल्की बारिश होगी। जिससे 2 फरवरी के बाद इन राज्यों में ठंड कम हो सकती है।
मैक्सिमम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज मैक्सिमम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियम रहेगा। वहीं, दिन में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री तक जाने का अनुमान है। यहां आज दिनभर सूरज बादलों से लुकाछिपी करता रहेगा। अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम हवा चल सकती है। अगले कुछ दिन दिल्ली में कोहरा पड़ेगा। 31 जनवरी को यहां हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।
सुबह कोहरा पड़ने से दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें प्रभावित हुई। विजिबिलिटी कम होने के चलते कुछ को आसपास के अन्य राज्यों में डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा उत्तर रेलवे की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं। एयरपोर्ट और रेलवे अधिकारियों ने अपनी यात्रा शुरू करने से पहले फ्लाइड और ट्रेनों का अपडेट लेकर घरों से निकलने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें: कोहरा पड़ेगा या चलेगी ठंडी हवाएं? मौसम विभाग कैसे करता है भविष्यवाणी, जान लें प्रोसेस
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
30 mins agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
33 mins agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
1 hr agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
3 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
3 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
3 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
14 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
15 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines