Imd Weather Update Today: मौसम विभाग की ओर से 13 से 15 अप्रैल तक देश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर आशंका जताई गई है। शनिवार शाम को भी कई इलाकों में तेज हवा और बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान के दक्षिणी हिस्से और उत्तरी गुजरात में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन चुका है। दिल्ली और साथ लगते इलाकों में तेज हवा चलने के साथ ही बारिश हो सकती है। शनिवार दोपहर को तापमान 2 से 3 डिग्री अधिक रहा।
पंजाब में हल्की बारिश
पंजाब में शाम 4 बजे कुछ इलाकों में तेज और कई जगह हल्की बारिश हुई। रविवार को भी कई जगहों पर बारिश का अनुमान है। कई जगह ओले भी गिर सकते हैं। ऐसा ही अनुमान पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली को लेकर जताया गया है।
उत्तराखंड में भी मौसम में बदलाव
उत्तराखंड के मौसम में भी बदलाव देखने को मिला है। अनुमान जताया गया है कि कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। अगले 3 दिन में ओलावृष्टि के साथ ही हिमपात हो सकता है। दिल्ली में रविवार को बारिश से लोगों को राहत मिली है। भारत मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अभी आने वाले 5 दिन तक तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
फिलहाल तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच ही बना रहेगा। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। जिसके बाद 18 या 19 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री तक नहीं पहुंच पाएगा। हालांकि इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। रविवार को दिनभर दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ ही हल्की बारिश जारी रह सकती है।
अनुमान है कि 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम 33 और न्यूनतम 20 डिग्री तक तापमान रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अभी उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके कारण ही शनिवार को दिल्ली और साथ लगते इलाकों में बारिश हुई है।
आईएमडी की ओर से कहा गया है कि शनिवार को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में 39 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। यह ऐवरेज के हिसाब से प्रतिदिन 3 डिग्री तक अधिक है। दिल्ली मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ 12 अप्रैल से सक्रिय हुआ है। जिसके कारण 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
एनसीआर को लेकर अलर्ट जारी
राजधानी की बात करें तो 33 प्रतिशत तक तापमान में गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 19 अप्रैल तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री से पार नहीं जाएगा। हां, 19 अप्रैल के बाद इसमें बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। दिल्ली में शनिवार को सापेक्षिक आर्द्रता 71 से 31 प्रतिशत के बीच नोट की गई है।
आईएमडी की ओर से दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में तेज आंधी और बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि लोग अपने घरों की खिड़की और दरवाजों को बंद रखें। पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचें। यात्रा करने से भी बचाव करें। राजधानी दिल्ली में 19 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री तक नहीं पहुंचेगा। इसके बाद ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
10 mins agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
1 hr agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
2 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
2 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
3 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
4 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
4 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines