बर्फीली हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन, 13 राज्यों में धुंध-बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

IMD Weekly Weather Forecast: देशभर में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है. राजधानी दिल्ली जहां धुंध के साथ-साथ प्रदूषण की मार झेल रही है, वहीं बर्फबारी होने से शीतलहर ने भी ठिठुरन बढ़ा दी है. IMD ने इस हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश और बर्फबारी के साथ कोहरा छाने का अनुमान लगाया है.

Delhi NCR AQI And Weather Forecast

दिल्ली में इस हफ्ते कोहरा छाने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

Delhi NCR AQI And Today Weather Forecast: देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पूरा देश शीतलहर, बर्फबारी, बारिश और कोहरे की चपेट में है. वहीं दिल्ली-NCR में धुंध के साथ प्रदूषण से हालात खराब हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस हफ्ते के मौसम को लेकर अलर्ट दिया हुआ है, जिसके अनुसार उत्तर भारत में घना कोहरा छाएगा, वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी. 2 पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो रहे हैं.

विज्ञापन

इस हफ्ते एक्टिव होंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ

IMD के अनुसार, नॉर्थ पाकिस्तान और इसके आस-पास के क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. एक पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर की रात को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक्टिव होने की संभावना है. इसके बाद 21 दिसंबर तक एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. इसके अलावा पछुआ हवाओं का एक गर्त समुद्र तल के ऊपर बना हुआ है. उत्तर-पश्चिमी भारत में पछुआ जेट स्ट्रीम है, जिसकी हवाएं 120 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलकर ठिठुरन बढ़ा रही हैं.

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश-कोहरे का अलर्ट

IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में 20 दिसंबर के दौरान घना कोहरा छा सकता है. हिमाचल प्रदेश में 16 से 18 दिसंबर के बीच, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्लीऔर उत्तर प्रदेश में 17 दिसंबर की सुबह घना कोहरा छाने संभावना है. मध्य प्रदेश में 17 और 18 दिसंबर की सुबह घना कोहरा छा सकता है.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 18 से 21 दिसंबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 दिसंबर को एवं उत्तराखंड में 21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इनके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 और 17 दिसंबर को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और नोएडा में आज शीतलहर चलने से लोग ठिठुरे, लेकिन धूप खिलने से राहत मिली. बीते दिन सुबह स्मॉग के साथ बेहद घनी धुंध छाई, जिसके चलते अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. IMD के अनुसार, अगले 4 दिन तक आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 17 से 21 दिसंबर के बीच सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा. वहीं दिन में धूप खिलने से ठिठुरन से राहत मिलेगी.

दिल्ली में आज कितना रहा AQI?

दिल्ली शहर आज सुबह भी स्मॉग की मोटी चादर में लिपटा मिला. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 358 रिकॉर्ड हुआ, जो गंभीर श्रेणी का AQI है. वहीं आज ITO में AQI 401, सराय काले खां में 359, आनंद विहार में 415, अशोक विहार में 417, बवाना में 399, बुराड़ी में 377, चांदनी चौक का 388, द्वारका में 393, IGI एयरपोर्ट पर 328, लोदी रोड पर 343, मंदिर मार्ग पर 350, नजफगढ़ में 349, नरेला में 387, नेहरू नगर में 420, ओखला में 400, पंजाबी बाग में 412, आरके पुरम में 399 और वजीरपुर में AQI 434 दर्ज किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ