'प्लेन में बम है…', इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में मिला हाथ से लिखा टिश्यू पेपर, मचा हड़कंप, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

बम की सूचना के बाद दहशत फैल गई थी, जिससे विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. फ्लाइट की सुबह 09:17 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

INDIGO

फ्लाइट में पायलट और चालक दल समेत 238 यात्री सवार थे.

दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को रविवार सुबह ‘बम की धमकी’ के बाद लखनऊ की ओर डायवर्ट कर दिया गया. एयरलाइन ने एक बयान में कहा है, ’18 जनवरी 2026 को दिल्ली से बागडोगरा के लिए जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 6650 में सुरक्षा संबंधी खतरे की जानकारी मिली, जिसके बाद विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया. इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, तुरंत संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई और आवश्यक सुरक्षा जांच करने में हम उनके साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं.’

विज्ञापन

बम की सूचना के बाद दहशत फैल गई थी, जिससे विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. फ्लाइट की सुबह 09:17 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. लैंडिंग के बाद विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में पार्क कराया गया.

विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के मुताबिक, धमकी विमान के शौचालय के अंदर मिले एक हाथ से लिखे नोट से मिली थी. उन्होंने बताया, ‘फ्लाइट के शौचालय में एक टिश्यू पेपर पर लिखा एक मैसेज मिला, जिसमें कहा गया था कि विमान में बम है. लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद तलाशी ली जा रही है.

प्लेन में धमकी की जानकारी सुबह करीब 08:46 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल के जरिए मिली थी. फ्लाइट में पायलट और चालक दल समेत 238 यात्री सवार थे.

विज्ञापन

प्लेन के लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत विमान को घेर लिया. फिर उसे आइसोलेशन बे में खड़ा किया गया. बम निरोधक दस्ते और CISF की टीमों ने जांच शुरू की. सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया. इसके साथ ही एयरपोर्ट पर भी व्यापक तलाशी ली जा रही है.

प्लेन में 222 वयस्कों और 8 बच्चों समेत 230 यात्री, 2 पायलट और 5 चालक दल के सदस्य सवार थे. प्लेन की तलाशी के बाद आगे की जानकारी जुटाई जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ