हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बिलकुल झूठी बात...', दिल्ली में रेप के आरोपी अफसर के सवाल पर मंत्री आतिशी ने ये जवाब

विज्ञापन

Delhi Teen Abuse Case: नाबालिग से रेप की घटना के बाद दिल्ली के सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग में उप-निदेशक पद पर कार्यरत सरकारी अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है।

इस मामले में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा- ”यह चौंकाने वाली घटना है क्योंकि आरोपी महिला एवं बाल विभाग में अधिकारी था। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस कार्यवाही को तेज करेगी।” आतिशी ने आगे कहा- उन्होंने कभी भी मेरे साथ ओएसडी के रूप में काम नहीं किया। ये बिलकुल झूठी बात है।

सीएस से मांगी रिपोर्ट 

उन्होंने कहा- हमारा किसी भी अफसर से लेना-देना उनके ड्यूटी आवर्स में होता है। वे अपने पर्सनल टाइम में क्या कर रहे हैं, ये हमें मालूम नहीं होता। जैसे ही मामला सीएम के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दे दिया। उन्होंने इस मामले में आज शाम तक सीएस से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस से उम्मीद 

आतिशी ने आगे कहा कि मैं दिल्ली पुलिस से उम्मीद करती हूं कि वह इस मामले में इस तरह से कार्रवाई करे कि ये रेप के मामलों में एक नजीर बने। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसर पर दोस्त की 14 वर्षीय बेटी से कई महीनों तक बलात्कार करने का आरोप है। पीड़िता दिल्ली में 12वीं कक्षा की छात्रा है। वह 1 अक्टूबर, 2020 को अपने पिता की मृत्यु के बाद आरोपी और उसके परिवार के साथ रह रही थी।

 

और पढ़ें – अब बांग्लादेश से आई एक और ‘सीमा भाभी’; 3 साल पहले ढाका में की थी NOIDA के पंडित जी से शादी

विज्ञापन

 

दिल्ली पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही पत्नी पर गर्भपात की दवा देने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि अफसर ने नवंबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच लड़की से कई बार बलात्कार किया। दिल्ली पुलिस ने रविवार को आरोपी सरकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया था। उसने इस मामले में पूछताछ भी की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola