हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Delhi Services Bill: पांच सांसदों ने लगाया फर्जीवाड़े का आरोप, राघव चड्ढा ने दिया ये बयान

विज्ञापन
Raghav Chadha

Delhi Services Bill: दिल्ली सर्विस बिल लोकसभा के बाद सोमवार को राज्यसभा से भी पास हो गया। दिल्ली के अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार को लेकर ये बिल लाया गया था। इस बिल के पास होने के बाद पांच सांसदों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित चयन समिति में सहमति के बिना उनका नाम शामिल किया गया। बीजेपी सांसद एस फांगनोन कोन्याक, नरहरि अमीन और डॉ सुधांशु त्रिवेदी, एआईएडीएमके सांसद एम थंबीदुरई और बीजेडी सांसद डॉ सस्मित पात्रा ने आरोप लगाया है कि विधेयक पर प्रस्तावित चयन समिति में उनकी सहमति के बिना उनका नाम शामिल किया गया।

यह उनके जाली हस्ताक्षर के बराबर: वी मुरलीधरन 

इस मामले पर केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि “यह बहुत गंभीर मुद्दा है। जिस आप नेता ने चयन समिति का नोटिस सौंपा था, उसमें सत्तारूढ़ दल भाजपा और बीजेडी के साथ-साथ अन्नाद्रमुक के सदस्यों के नाम भी शामिल थे, जिन्होंने अपनी सहमति नहीं दी थी। यह उनके जाली हस्ताक्षर के बराबर है। संबंधित सदस्यों ने राज्यसभा के सभापति को पत्र सौंपा है।

 

और पढ़िए – पत्नी को नहीं पसंद था पति का काला रंग, हाईकोर्ट में शुरू हुई जंग, जानें फिर क्या हुआ?

विज्ञापन

 

मैंने कभी ऐसा कुछ होते नहीं देखा: हरदीप पुरी 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन पांच सांसदों के आरोप पर बोलते हुए दावा किया कि दिल्ली एनसीआर संशोधन विधेयक को उनकी सहमति के बिना चयन समिति को भेजने के प्रस्ताव पर उनके नामों का उल्लेख किया गया था। यह प्रस्ताव आप सांसद राघव चड्ढा ने पेश किया था। उन्होंने कहा- ”एक मंत्री के रूप में अपने छह वर्षों में या 30-40 वर्षों में जब मैं संसद को देख रहा हूं। साथ ही एक सिविल सेवक के रूप में इसे कवर कर रहा हूं, मैंने कभी ऐसा कुछ होते नहीं देखा। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।”

उन्होंने मुझसे बात नहीं की: नरहरि अमीन 

बीजेपी सांसद नरहरि अमीन ने आरोप लगाया कि दिल्ली सेवा विधेयक पर प्रस्तावित चयन समिति में उनका नाम शामिल है। उन्होंने कहा- “राघव चड्ढा ने मेरा नाम सेलेक्ट कमेटी में शामिल किया। उन्होंने मुझसे बात नहीं की, मैंने इसके लिए सहमति नहीं दी। उन्होंने गलत किया है। मैंने अपने हस्ताक्षर नहीं दिए हैं।” गृहमंत्री अमित शाह ने इसे मामले में जांच की मांग की है। जबकि उप सभापति ने जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – वैज्ञानिकों ने खोजी इंसानों की नई प्रजाति, खुदाई में मिली तीन लाख साल पुरानी बच्चे की खोपड़ी

 

‘मुझे जब नोटिस आएगा, मैं उसका खुलकर जवाब दूंगा’

वहीं पूरे मामले पर राघव चड्ढा ने बयान देते हुए कहा- उन्हें मुझे नोटिस देने दीजिए। मैं उसका जवाब दे दूंगा। किसी तरह के सिग्नेचर की जरूरत नहीं थी। मुझे जब नोटिस आएगा, मैं उसका खुलकर जवाब दूंगा। मैं इस बात से बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola