कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में हुए इमारत हादसे को लेकर दुख जताया. साथ ही उन्होंने पीजी छात्रों के रहने के हालातों पर भी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पर्याप्त हॉस्टल ना होने की वजह से कई स्टूडेंट्स को रहने के लिए पीजी का सहारा लेना पड़ता है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है. खबरों के मुताबिक, मलबे के नीचे कई लोग दबे हुए हैं, जिनमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई छात्र भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 3, राहत बचाव कार्य जारी; PM ने हादसे पर जताया दुख
राहुल गांधी ने आगे क्या कहा?
राहुल गांधी ने आगे कहा- ” मेरी अपील है कि NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और सभी बचाव दल हर मुमकिन कोशिश करके हर छात्र तक पहुंचें और ये सुनिश्चित करें कि घायलों को तुरंत सबसे अच्छा इलाज मिले, ताकि किसी को भी बचाने में कोई कसर न छोड़ी जाए. कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं और हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं. मुश्किल की इस घड़ी में, हम सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं. छात्रों की लाइफ पहले से ही संघर्षों से भरी थी, लेकिन अब हालात जानलेवा हो गए हैं. कॉलेजों या यूनिवर्सिटीज में अच्छे हॉस्टल ना होने की वजह से, छात्र PG में रहने को मजबूर हैं, जहां एक ही छत के नीचे 40-40 छात्र अमानवीय हालात में रहते हैं.”
CM ने राहत कार्यों का लिया जायजा
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की और सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद हालात का जायजा लिया. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया और AIIMS के डायरेक्टर और केंद्र सरकार के अस्पतालों को जरूरी मदद और सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता भी घटना की जगह पर पहुंची. उन्होंने कहा, ”ये बहुत दुखद हादसा है. सभी एजेंसिया काम कर रही हैं. कई लोगों को बचाया गया है. ये पुरानी इमारत थी और यहां बेसमेंट में खुदाई चल रही थी जिस कारण इमारत गिर गई. हमारी प्राथमिकता है कि बच्चों की जान बचाई जाए. सभी अधिकारी यहां उपस्थित हैं. दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा.”
ये भी पढ़ें: BRICS के चलते 11 सितंबर को बंद रहेंगे राजधानी के स्कूल, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
सरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
11 mins agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
40 mins agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
2 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
3 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
4 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
5 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
5 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
6 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
7 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines