Brij Bhushan Sharan Singh: भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह नियमित जमानत मिल गई है। पहलवानों के यौन शोषण मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को बृजभूषण के अलावा महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर सिंह को नियमित जमानत दी। अदालत ने दोनों से 25-25 हजार रुपए की निजी मुचलका भरवाया है।
अदालत ने दोनों को जमानत शर्तों के साथ दी है। कहा कि आरोपी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शिकायतकर्ताओं या गवाहों को प्रेरित नहीं करेंगे और अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे।
देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें – बृज भूषण सिंह ने बजरंग और विनेश की डायरेक्ट एंट्री पर उठाए सवाल बोले सब साफ होता जा रहा है
दिल्ली पुलिस ने जमानत का न विरोध किया न समर्थन
इससे पहले सुनवाई के दौरान अदालत में अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया जबकि बचाव पक्ष ने दोनों आरोपियों को जमानत देने की अपील की। दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि वह जमानत याचिका का न तो विरोध कर रहे हैं और न ही समर्थन कर रहे हैं। मामले में कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस की ओर से लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव पेश हुए। कोर्ट ने पूछा कि जमानत के लिए आपके क्या तर्क हैं? दिल्ली पुलिस ने कहा था कि उन्होंने बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया है।
इससे पहले मंगलवार यानी 18 जुलाई को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पहलवानों के यौन शोषण के मामले में राहत मिली थी। कोर्ट ने मंगलवार को मामले में बृजभूषण और उनके सह आरोपित विनोद तोमर को दो दिन की अंतरिम जमानत दी थी।
6 पहलवानों ने जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
बता दें कि देश की 6 महिला पहलवानों ने WFI चीफ रहे बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर महीनों तक धरना प्रदर्शन किया। जब मामला बढ़ा तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था। बाद में बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की।
यह भी पढ़ें:दुखद, किसी को परवाह नहीं, DERC चीफ की नियुक्ति पर दिल्ली सरकार और LG पर सुप्रीम कोर्ट का बयान
संबंधित खबरें
'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
39 mins agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
48 mins agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
1 hr agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
4 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
4 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
5 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines