Delhi Bomb Blast CCTV Footage Update: (विमल कौशिक) दिल्ली के रोहिणी में बीते दिन हुए बम ब्लास्ट की चर्चा जोरों पर है। इस बॉम्ब ब्लास्ट के पीछे बड़ी साजिश का शक जताया जा रहा है। स्पेशल फोर्स, NSG और FSL समेत कई टीमें मामले की जांच कर रही हैं। हालांकि अब इस मामले में एक नया खुलासा सामने आ रहा है। जांच एजेंसियां CCTV फुटेज खंगालने में जुटी हैं, जिसने पुलिस को भी कन्फ्यूज करके रख दिया है।
CCTV फुटेज में क्या आया सामने?
सूत्रों के अनुसार धमाके की सच्चाई का पर्दाफाश करने के लिए जांच एजेंसियों ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया। इस दौरान पिछले 10 घंटे का CCTV फुटेज चेक किया गया। मगर हैरानी की बात तो यह है कि इसमें कुछ भी निकल कर सामने नहीं आया। CCTV फुटेज में पुलिस को कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिख रहा है, जिसने CRPF स्कूल की बाउंड्री वॉल के पास कुछ रखा या फेंका गया हो।
यह भी पढ़ें- Terrorist Attack: J-K के गांदरबल में भीषण आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग में डॉक्टर समेत 7 लोगों की मौत
जांच एजेंसियों का शक किस ओर?
CCTV फुटेज खंगालने के बाद जांच एजेंसियों का शक और भी ज्यादा बढ़ गया है। आखिर बम का एक्सप्लोसिव कब रखा गया? यह एक बड़ा सवाल बन चुका है। CCTV फुटेज से साफ है कि धमाके से कई घंटे पहले ही एक्सप्लोसिव रखा गया होगा। इसी के मद्देनजर पुलिस शनिवार के दिन और रात की CCTV फुटेज खंगालने में जुट कई है।
संदिग्धों को पकड़ा
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक CCTV फुटेज की मदद से 1-2 संदिग्धों को पकड़ा गया है। सफेद रंग की टीशर्ट पहने एक सस्पेक्ट धमाके से एक रात पहले मौके पर नजर आया था। दूसरे संदिग्ध को भी रात में CRPF स्कूल की दीवार के पास देखा गया था।
कैसे प्लांट किया दया था बम?
सूत्रों का कहना है कि बम को पॉलिथीन में रखा गया था। CRPF स्कूल की दीवार के पास आधे से एक फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, जिसमें बम प्लांट किया गया था। इसके बाद गड्ढे को कूड़े से ढक दिया गया था, जिससे किसी को बम की जानकारी न हो सके। हालांकि बम पर टाइमर लगा था या फिर इसे रिमोट के जरिए ऑपरेट किया जा रहा था? इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।
दिल्ली पुलिस ने टेलीग्राम से मांगी मदद
रोहिणी ब्लास्ट का वीडियो पाकिस्तान के टेलीग्राम चैनल पर सामने आया था। इस वीडियो में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का वॉटरमार्क मौजूद था, जिसके बाद ब्लास्ट का कनेक्शन खालिस्तान और पन्नू केस से जुड़ने लगा है। अब दिल्ली पुलिस ने टेलीग्राम को मैसेज करके वीडियो पोस्ट करने वाले अकाउंट की डिटेल्स मांगी हैं।
यह भी पढ़ें- पन्नू केस से है दिल्ली ब्लास्ट का कनेक्शन? खालिस्तानी लिंक और पाकिस्तान से जुड़ा तार; जानें क्या है पूरी कहानी?
संबंधित खबरें
मार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
2 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
5 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
5 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
7 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
7 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
7 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines