Delhi Rape Case: कोलकाता रेप कांड की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि देश के अलग-अलग कोनों से महिलाओं के साथ हो रहे अपराध की खबरें सामने आ रही हैं। उत्तराखंड में नर्स के मर्डर और बदलापुर में 3 साल की दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। वहीं अब देश की राजधानी दिल्ली में ही एक 4 साल की बच्ची हवस का शिकार हो गई है। इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाला शख्स जेहादी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जेहादी ने दिया चॉकलेट का लालच
यह मामला दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके का है। बुधवार यानी 21 अगस्त की शाम को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के आसपास कई बच्चे मौजूद थे। तभी पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और अपने साथ लेकर चला गया। घर वाले बाहर निकले तो बच्ची को सामने ना देखकर परेशान हो गए। पूरे मोहल्ले में बच्ची की तलाश शुरू हुई लेकिन बच्ची नहीं मिली। शाम करीब 6 बजे बच्ची घर वापस लौटी। लोगों ने उसे जैसे ही गोद में उठाया बच्ची बेहोश हो गई।
यह भी पढ़ें- एक और ‘आतंकी हमला’, खूनखराबे से दहशत में लोग, जर्मनी के फेस्टिवल में हुई चाकूबाजी
बच्ची ने सुनाई आपबीती
परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची को सबसे पहले अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के बाद जब बच्ची को होश आया तो उसने जेहादी का नाम लेते हुए पूरी बात बता डाली। यह बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जेहादी के घर में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र 22 साल है। वो चॉकलेट के बहाने बच्ची को बहला-फुसला कर शौचालय ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने बच्ची को बीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के बाद बच्ची की काउंसलिंग हुई और उसे माता-पिता को सौंप दिया गया।
गिरफ्तार हुआ आरोपी
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी पर SC/ST एक्ट भी लगा है। पुलिस ने आरोपी के सभी ठिकानों पर छापेमारी करके 22 अगस्त को उसे हिरासत में लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- सावधान! बुलाती है मगर जाने का नहीं… अब तक के सबसे बड़े Dating App Fraud का पर्दाफाश
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
10 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
11 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
12 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
13 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
13 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
13 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines