आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री आवास तक मार्च के लिए निकल गए हैं. उनके साथ AAP समर्थक नेता और कार्यकर्ता भी हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के मार्च को फिरोज शाह रोड पर ही रोक लिया. इसलिए केजरीवाल और उनके समर्थक रोड पर ही धरने पर बैठ गए हैं. पुलिस ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने इस मार्च के लिए अनुमति नहीं ली थी. इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल (E20 पेट्रोल) को लेकर आम आदमी पार्टी ने आंदोलन शुरू किया है.
E20 को लोगों पर जबरन थोपने का आरोप
अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि E20 पेट्रोल को देशवासियों पर जबरन थोपा जा रहा है. आम लोगों और करोड़ों वाहन मालिकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. केंद्र सरकार को इस पेट्रोल को लेकर देश के सभी पक्षों से चर्चा करनी चाहिए थी. फायदों के साथ इसके नुकसान भी लोगों को बताने चाहिए थे, लेकिन सरकार ने सिर्फ अपना फायदा देखते हुए इसे जनता पर थोप दिया और इसे लेकर लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज किया. केंद्र सरकार की इसी मनमानी के खिलाफ AAP ने मोर्चा खोल दिया है.
केंद्र सरकार के सामने केजरीवाल की 3 मांगें
अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार के सामने 3 मांगें रखी हैं. पहली शर्त यह है कि देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर E20 फ्यूल और पेट्रोल दोनों का ऑप्शन होना चाहिए और ग्राहकों को किसी एक फ्यूल को चुनने की छूट होनी चाहिए. दूसरी शर्त यह है कि इथेनॉल ब्लेंडेड E20 फ्यूल की कीमत नॉर्मल पेट्रोल से कम होनी चाहिए. तीसरी मांग यह है कि E20 फ्यूल का ऑप्शन मिलने के बाद पेट्रोल का दाम 84 रुपये प्रतिलीटर से कम होना चाहिए. तीनों शर्तें मानने में ही लोग का भला होगा.
केजरीवाल की प्रधानमंत्री से मुलाकात की इच्छा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके साथ मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और AAP कार्यकर्ता धरने पर बैठै हैं. फिरोजशाह रोड पर भारी पुलिस दल-बल के साथ तैनात है. मेरे पास 2.30 लाख से ज्यादा लोगों के साइन वाली पिटीशन है. हम प्रधानमंत्री मोदी से मिलने आए हैं, न कि किसी तरह हंगामा करने आए हैं. लोगों की बात उन तक पहुंचाने आए हैं, क्योंकि अमेरिका के दबाव में इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर आम लोगों और वाहन मालिकों पर पड़ेगा.
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines