PM हाउस तक अरविंद केजरीवाल के मार्च को पुलिस ने रोका, फिरोज शाह रोड पर धरने पर बैठे AAP कार्यकर्ता

अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री आवास तक मार्च के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही मार्च को रोक लिया और फिर वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. क्योंकि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को E20 पेट्रोल के खिलाफ मिली याचिकाएं खुद अपने हाथों से सौंपना चाहते हैं.

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री मोदी को E20 पेट्रोल के खिलाफ याचिकाएं सौंपना चाहते हैं.

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री आवास तक मार्च के लिए निकल गए हैं. उनके साथ AAP समर्थक नेता और कार्यकर्ता भी हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के मार्च को फिरोज शाह रोड पर ही रोक लिया. इसलिए केजरीवाल और उनके समर्थक रोड पर ही धरने पर बैठ गए हैं. पुलिस ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने इस मार्च के लिए अनुमति नहीं ली थी. इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल (E20 पेट्रोल) को लेकर आम आदमी पार्टी ने आंदोलन शुरू किया है.

विज्ञापन

E20 को लोगों पर जबरन थोपने का आरोप

अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि E20 पेट्रोल को देशवासियों पर जबरन थोपा जा रहा है. आम लोगों और करोड़ों वाहन मालिकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. केंद्र सरकार को इस पेट्रोल को लेकर देश के सभी पक्षों से चर्चा करनी चाहिए थी. फायदों के साथ इसके नुकसान भी लोगों को बताने चाहिए थे, लेकिन सरकार ने सिर्फ अपना फायदा देखते हुए इसे जनता पर थोप दिया और इसे लेकर लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज किया. केंद्र सरकार की इसी मनमानी के खिलाफ AAP ने मोर्चा खोल दिया है.

विज्ञापन

केंद्र सरकार के सामने केजरीवाल की 3 मांगें

अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार के सामने 3 मांगें रखी हैं. पहली शर्त यह है कि देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर E20 फ्यूल और पेट्रोल दोनों का ऑप्शन होना चाहिए और ग्राहकों को किसी एक फ्यूल को चुनने की छूट होनी चाहिए. दूसरी शर्त यह है कि इथेनॉल ब्लेंडेड E20 फ्यूल की कीमत नॉर्मल पेट्रोल से कम होनी चाहिए. तीसरी मांग यह है कि E20 फ्यूल का ऑप्शन मिलने के बाद पेट्रोल का दाम 84 रुपये प्रतिलीटर से कम होना चाहिए. तीनों शर्तें मानने में ही लोग का भला होगा.

केजरीवाल की प्रधानमंत्री से मुलाकात की इच्छा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके साथ मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और AAP कार्यकर्ता धरने पर बैठै हैं. फिरोजशाह रोड पर भारी पुलिस दल-बल के साथ तैनात है. मेरे पास 2.30 लाख से ज्यादा लोगों के साइन वाली पिटीशन है. हम प्रधानमंत्री मोदी से मिलने आए हैं, न कि किसी तरह हंगामा करने आए हैं. लोगों की बात उन तक पहुंचाने आए हैं, क्योंकि अमेरिका के दबाव में इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर आम लोगों और वाहन मालिकों पर पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ