मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन अब कानूनी पचड़े में फंसता नजर आ रहा है. दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर को धरना स्थल की लिस्ट से हटाए जाने के बाद ऐसा दावा है कि सीजेपी नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य ने गेट फांदकर अंदर घुसे. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सीजेपी नेताओं को हिरासत में लेने के बाद अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
दिल्ली पुलिसके अधिकारियों ने क्या कहा?
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि ये नेता कड़ी सुरक्षा वाले इस स्थल में घुसे थे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की थी. उन्होंने बताया कि यह मामला जंतर-मंतर में कथित तौर पर अनधिकृत प्रवेश के संबंध में दर्ज किया गया है, जिसे हाल में विरोध प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटा दिया गया है.
सीजेपी के 11 सदस्यों को हिरासत में लिया गया था
निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर कथित तौर पर क्षेत्र में प्रवेश करने और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद दास, रांका और कॉजपा के कुछ अन्य सदस्यों को मंगलवार तड़के हिरासत में ले लिया गया. संगठन के अनुसार, दास, रांका और अजिंक्य शिंदे सहित उसके लगभग 11 सदस्यों को हिरासत में लिया गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को द्वारका जिले के जाफरपुर कलां थाना ले जाया गया. कॉजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के वहां एकत्र होने के बाद थाने और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई.
अभिजीत दीपके ने क्या कहा?
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस कार्रवाई को जंतर-मंतर पर पुनः अधिकार करने के रूप में वर्णित किया और दावा किया कि जंतर मंतर को धरने के लिए निर्धारित स्थल के रूप से हटाने से संगठन का आंदोलन जारी रखने का इरादा कमजोर नहीं होगा. दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने 11 अक्टूबर को एक स्थायी आदेश जारी कर रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान को विरोध प्रदर्शन और प्रदर्शनों के लिए नए निर्धारित स्थल घोषित किया है.
कॉजपा ने कहा कि यह घोषणा 12 अक्टूबर को की गई जब उसके प्रतिनिधियों ने जंतर-मंतर पर अपने प्रस्तावित शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए तारीख और समय मांगने के लिए संसद मार्ग थाने का रुख किया था.
संबंधित खबरें
'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
3 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
3 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
3 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
4 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
5 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
5 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
6 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines