नई दिल्ली: दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके के अंडरपास में हुई लूटपाट की घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस को इस वारदात से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें चार अज्ञात बदमाश प्रगति मैदान इलाके में एक व्यस्त अंडरपास के भीतर एक कार को रोक कर उसमें बैठे लोगों को बंदूक के दम पर लूटते हुए नजर आ रहे हैं।
लूट के बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 24 जून को हुई इस घटना में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने टनल के बीच में कैब को रुकवा कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैब रुकते ही दोनों मोटरसाइकिल पर पीछे की सीट पर सवार बदमाश उतरकर अपनी बंदूकें निकालते हैं और फिर इनमें से एक बदमाश भागकर कैब चालक की सीट के पास, जबकि दूसरा पिछले दरवाजे की तरफ जाता है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कैब के अंदर एक डिलीवरी एजेंट और उसका सहयोगी थे। दोनों के पास मौजूद बैग में कथित तौर पर डेढ़ से दो लाख रुपये नकद थे। उन्होंने बताया कि दोनों यह बैग किसी को देने के लिए कैब से गुरुग्राम जा रहे थे।
पुलिस ने कहा कि डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने वाले शिकायतकर्ता ने शनिवार को तिलक मार्ग पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी थी। उनका कहना है कि वह अपने सहयोगी के साथ नकदी से भरा एक बैग देने के लिए गुरुग्राम जा रहे थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
1 hr agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
2 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
3 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
4 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
4 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
4 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
6 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
6 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
7 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines