हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ ऑनलाइन लीक होने पर FIR दर्ज

पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने सेना में अपने चार दशक के अनुभव को इस किताब में लिखा है. उन्होंने अपने सेकंड लेफ्टिनेंट से लेकर जनरल तक के सफर के बारे में इस किताब में बताया है.

विज्ञापन

पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ बिना मंजूरी किताब की पीडीएफ लीक होने का शक में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केस दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया और कुछ न्यूज फोरम पर सामने आई जानकारी का संज्ञान लिया है. इनमें दावा किया गया कि ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नाम की किताब की प्री-प्रिंट कॉपी ऑनलाइन सर्कुलेट हो रही है. गौरतलब है कि किताब को अभी रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रकाशन की मंजूरी नहीं मिली है.

जांच में सामने आया कि इसी नाम से एक टाइपसेट किताब की पीडीएफ कुछ वेबसाइट्स पर उपलब्ध है. इतना ही नहीं, कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म पर किताब का फाइनल कवर भी दिखाया जा रहा है, जैसे किताब बिक्री के लिए तैयार हो.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को कैसे मिली पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक? जिससे संसद में मचा हंगामा

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इस कथित लीक या बिना अनुमति प्रकाशन की आशंका को लेकर स्पेशल सेल में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाया जाएगा कि पीडीएफ कैसे और किसने ऑनलाइन डाली.

बता दें, पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर संसद में हंगामा मचा हुआ है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उस किताब का जिक्र अपने भाषण में करना चाहते हैं, जबकि स्पीकर और सत्ता पक्ष का कहना है कि जो किताब पब्लिश ही नहीं हुई, उसका जिक्र नियमों के मुताबिक नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा…’, राहुल गांधी के आरोप पर लोकसभा में भारी हंगामा, सदन स्थगित

पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने सेना में अपने चार दशक के अनुभव को इस किताब में लिखा है. उन्होंने अपने सेकंड लेफ्टिनेंट से लेकर जनरल तक के सफर के बारे में इस किताब में बताया है. इस किताब का प्रकाशक ‘पेंगुइन रैंडमहाउस इंडिया’ है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola