---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली में लोकसभा सेशन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी की ‘तारीफ’ में पढ़ी ऐसी कविता, हड़कंप मच गया

Mallikarjun Kharge Poem As Comment Over PM Modi: दिल्ली में संसद सत्र के दौरान राज्यसभा में बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के ऊपर जमकर तंज कसा। इस बार खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए पार्लियामेंट सेशन में कविता पाठ का सहारा […]

---विज्ञापन---

Mallikarjun Kharge Poem As Comment Over PM Modi: दिल्ली में संसद सत्र के दौरान राज्यसभा में बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के ऊपर जमकर तंज कसा। इस बार खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए पार्लियामेंट सेशन में कविता पाठ का सहारा लिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की जगहों, सड़कों और योजनाओं आदि की नाम बदलने वाली नीति का जमकर उपहास उड़ाया। अपने कविता पाठ में खड़गे ने देश में मुख्य मुद्दा बन चुके बेरोज़गारी और युवाओं के लिए नौकरी की मुद्दे पर भी फोकस किया। कांग्रेस अध्यक्ष की इस तंज भरी कविता से विपक्षी दलों में हड़कंप मच गया।

---विज्ञापन---

<

>

---विज्ञापन---

खड़गे ने अपनी कविता को पढ़ते हुए कहा कि बदलना है तो हालात बदलो। ऐसे नाम बदलने से क्या होता है? देना है तो युवाओं को रोजगार दो, सबको बेरोजगार करके क्या होता है? दिल को थोड़ा बड़ा करके देखो, लोगों को मारने से क्या होता है? कुछ कर नहीं सकते तो कुर्सी छोड़ दो, बात-बात पर डराने से क्या होता है? अपनी हुक्मरानी पर तुम्हें गुरूर है, लोगों को डराने-धमकाने से क्या होता है?

इसके अलावा खड़गे ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने हमें जो संविधान दिया है, उसने हमें आज भी एकजुट बनाकर रखा है। इसी संविधान ने राष्ट्र के लिए एक सशक्त ढांचा तैयार किया है। भारतीय संविधान हमारा सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। इसका मतलब है कि अमीर हो या गरीब, देश के हर नागरिक को एक वोट का अधिकार होगा और हर वोट का महत्व बराबर होगा।

---विज्ञापन---

अधीर रंजन चौधरी ने गिनाई पूर्व प्रधानमंत्री की उपलब्धियां

बता दें कि संसद सत्र में अपनी बारी आने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियों को गिनाया। सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू जी के साथ ही संविधान सभा के हर सदस्य ने यह शपथ ली थी कि हम देश को आगे बढ़ाएंगे। नेहरू जी की दूरदर्शिता और विक्रम साराभाई की अगुवाई में इसरो बना। 1975 में देश ने आर्यभट्ट सैटेलाइट लॉन्च किया।

अधीर रंजन की बातों से साफ झलक रहा था कि वह अपने स्पीच के द्वारा नेहरू काल में प्राप्त कांग्रेस की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहते हैं, जिसे कुछ लोग नहीं जानते हैं। हालांकि इसके आगे अधीर रंजन चौधरी अपने संबोधन में कहते हैं कि आज ‘ भारत ‘ और ‘ इंडिया’ जैसी तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।

First published on: Sep 18, 2023 04:15 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola