Sanjay Raut Taunt On BJP Over Delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली में भाजपा की सरकार बन चुकी है, नई सीएम शपथ ले चुकी हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं और चौथी महिला सीएम बन गईं हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में भव्य समारोह हुआ और इस समारोह में कई राज्यों के सीएम, केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल हुए। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद पुराने सहयोगी शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने तंज कसा है।
शिवसेना उद्धव ठाकरे पार्टी के सांसद संजय राउत ने कहा कि दिल्ली की होने वाली सीएम रेखा गुप्ता को को मुख्यमंत्री बनाए जाने का हम स्वागत करते हैं। BJP ने एक आम कार्यकर्ता को मौका दिया है, अच्छी बात है। संजय राउत ने कहा कि उन्होंने ABVP ने भी काम किया है BJP की जमीनी कार्यकर्ता है, जिसने कभी दिल्ली की महापौर पालिका में तोड़फोड़ कर हंगामा मचा दिया था।
संजय राउत ने ऐसे कैसा तंज
संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि महापौर के सामने बहुत बड़ा दंगा किया था, हमने वीडियो देखा है तो ऐसी कार्यकर्ता को सीएम बनाया है, यह अच्छी प्राइस है। शिवसेना सांसद ने आगे कहा कि दिल्ली में जब केजरीवाल सरकार थी, तब वह (भाजपा वाले) यमुना नदी सफाई की मांग कर रहे थे लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सहयोग नहीं किया। वहीं BJP की सरकार आते ही लेफ्टिनेंट गवर्नर ने काम शुरू किया।
यहां देखें वीडियो
उन्होंने आगे कहा कि BJP की यही नीति और नियत है कि जहां उनकी सरकार नहीं होती वहां वो लोग दूसरी पार्टी की सरकार को सहयोग नहीं करते। उन्होंने सवाल पूछा कि अब यमुना की तरह मुंबई में मीठी नदी की सफाई कब करेंगे बताएं?
बता दें कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बन चुकी है। रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुकी हैं और उनके साथ 6 लोग मंत्री भी बन चुके हैं। रेखा गुप्ता के साथ शपथ लेने वालों में प्रवेश वर्मा (नई दिल्ली), मनजिंदर सिंह सिरसा (राजौरी गार्डन), रवींद्र कुमार इंद्राज (बवाना), कपिल मिश्रा (करावल नगर), आशीष सूद (जनकपुरी) और पंकज कुमार सिंह (विकासपुरी) को दिल्ली कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है।
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
6 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines