Delhi NCR Weather Update: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह की शुरुआत हल्की धुंध से हो सकती है। हालांकि दोपहर में तेज धूप निकलने से ठंड का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो जा रहा है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा, जो औसत दो डिग्री अधिक है। अगले 3 दिन में दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 2 फरवरी से बादल छाए रहेंगे। 3 और 4 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ठंड में भी इजाफा हो सकता है।
यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का असर अब धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। सुबह और शाम ही ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में धूप अब चुभने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में इन राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान कम हो सकता है। यूपी में कानपुर देहात, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, गोरखपुर, देवरिया, झांसी, इटावा, मैनपुरी, वाराणसी समेत कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है।
ये भी पढ़ेंः बजट से अफगानिस्तान-मालदीव की बल्ले-बल्ले, आर्थिक मदद में टाॅप पर है यह देश
बर्फबारी-बारिश के आसार
पहाड़ी इलाकों में घाटी में मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, सोनमर्ग जिलों में बर्फबारी हुई। दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में भी बर्फबारी होने की संभावना है। श्रीनगर और उसके आसपास के इलाकों में भी कल शाम से ही रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। हिमाचल में भी 3 से 4 फरवरी तक बर्फबारी का अलर्ट है। धर्मशाला में भी बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड और उससे सटे मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः चलेगी आंधी, गिरेगी बिजली, फिर लौटेगी ठंड; उत्तर से पश्चिम तक होगी भीषण बारिश, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
1 hr agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
2 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
3 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
4 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
5 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
6 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
6 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines