दिल्ली-NCR में फिर लौटेगी ठंड, UP समेत 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा पहाड़ों में भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

IMD Weather Update

IMD Weather Update

Delhi NCR Weather Update: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह की शुरुआत हल्की धुंध से हो सकती है। हालांकि दोपहर में तेज धूप निकलने से ठंड का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो जा रहा है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा, जो औसत दो डिग्री अधिक है। अगले 3 दिन में दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 2 फरवरी से बादल छाए रहेंगे। 3 और 4 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ठंड में भी इजाफा हो सकता है।

यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का असर अब धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। सुबह और शाम ही ठंड का अहसास हो रहा है। दिन में धूप अब चुभने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में इन राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान कम हो सकता है। यूपी में कानपुर देहात, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, गोरखपुर, देवरिया, झांसी, इटावा, मैनपुरी, वाराणसी समेत कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है।

बर्फबारी-बारिश के आसार

पहाड़ी इलाकों में घाटी में मौसम विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, सोनमर्ग जिलों में बर्फबारी हुई। दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में भी बर्फबारी होने की संभावना है। श्रीनगर और उसके आसपास के इलाकों में भी कल शाम से ही रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। हिमाचल में भी 3 से 4 फरवरी तक बर्फबारी का अलर्ट है। धर्मशाला में भी बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड और उससे सटे मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ