हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Delhi NCR Weather Update: सावधान! झमाझम बारिश के बाद IMD ने फिर से जारी किया ये अलर्ट

विज्ञापन

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार दोपहर को अचानक हुई झमाझम बारिश के बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने फिर से अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट आने के बाद दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की ओर से सभी लोगों को सावधान रहने की चेतावनी (Delhi NCR Weather Update) दी गई है। कहा गया है कि दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश आ सकती है।

दोपहर में अचानक बदला मौसम

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के हवाले से कहा है कि दिल्ली एनसीआर में शाम 7 बजे तक हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवा चलने की आशंका है। बता दें कि करीब एक सप्ताह से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में गर्मी का प्रकोप था। शुक्रवार को भी दोपहर तक 39 डिग्री तापमान था। दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ले ली। तापमान 36 डिग्री तक आ गया।

दिल्ली-एनसीआर में भी दिख रहा असर

मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक गुजरात और राजस्थान में आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिल्ली-एनसीआर में देखा जा रहा है। आईएमडी ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में अलगे पांच दिनों तक घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

गुजरात और राजस्थान में बिपरजॉय का कहर

बता दें कि अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुरुवार देर शाम गुजरात के तटीय स्थानों (कच्छ, द्वारका आदि) में लैंडफाल किया था। लैंडफॉल के बाद चक्रवाती तूफान राजस्थान की ओर बढ़ गया, जिससे वहां भारी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अब चक्रवाती तूफान पाकिस्तान की ओर मुड़ रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बाकी राजस्थान और हरियाणा में देखने को मिलेगा।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola