Delhi-NCR और यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

IMD Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार का दिन सूखा रहा। लोग आसमान की ओर टकटकी लगाकर देखते रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Delhi-NCR Weather Update, IMD Weather Alert

दिल्ली-एनसीआर में बारशि का ऑरेंज अलर्ट

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में मानसून अब दस्तक दे चुका है। मानसून की पहली बारिश से देश का कोई कोना ऐसा नहीं है जो अभी तक भीगा न हो। दिल्ली में में दो दिन पहले हुई बारिश 4 महीने की बारिश के बराबर थी। हालांकि शुक्रवार के बाद से अभी तक बाशिंदे बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था लेकिन शनिवार का दिन पूरी तरीके से सुखा रहा। एक बूंद पानी नहीं बरसा। दिल्ली के अलावा यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार समेत कई राज्यों में आज फिर से बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। हवा भी बंद रही है, लेकिन बादल नहीं बरसे। ऐसे में कल दिन भर लोगों को उमस भरी गर्मी से जुझना पड़ा। लोग बारिश का इंतजार करते रह गये। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं सोमवार को भी भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। राजधानी में शुक्रवार को 228.1 मिली. बारिश दर्ज की गई थी। जोकि जून महीने में 1936 के बाद से अब तक सर्वाधिक बारिश हुई है।

विज्ञापन

बारिश नहीं होने से अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

कई जगहों पर बारिश रुकने और उमस के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री, नोएडा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, पटना में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहा। एमपी की राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मुंबई में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी राज्यों में कुछ ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-पश्चिमी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ अरब सागर से उठा दक्षिण-पश्चिमी मानसून पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से आगे बढ़ चुका है। आईएमडी के अनुसार 30 जून से 3 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब यूपी, एमपी और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। 2 और 3 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान और बिहार में भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

दक्षिण के इन राज्यों में होगी बारिश

वहीं बात करें दक्षिण के राज्यों की तो केरल, कर्नाटक, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों में गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं इसी अवधि में पुडुचेरी, रायसीमा, तेलंगाना और तटीय आंध्रप्रदेश और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ