---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में तेज ठंडी हवाएं; 9 राज्यों में हीटवेव, 15 में बारिश-ओलों का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

दिल्ली-NCR में सर्द हवाएं चल रही हैं और 2 दिन बारिश होने का अलर्ट है। पूरे देश में अगले 3 दिन कहीं भीषण लू का प्रकोप रहेगा तो कहीं ओलावृष्टि और बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर कहां और कैसे रहेगा, आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में होली की शाम को मौसम बदला और आंधी-तूफान के साथ बादल बरसे। आज सुबह भी तेज सर्द हवाएं चलीं, बावजूद इसके अधिकतम तापमान आज 15 मार्च दिन शनिवार की सुबह 31.73 °C रहा। आज दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 20.05 °C और 35.88 °C रहने के आसार हैं। हवा में 18% नमी है और हवा की गति 23 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 6:31 बजे उदित हुआ और शाम 6:29 बजे अस्त होगा। बीते दिन अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा। इस अपडेट के अलावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR में आज और कल बादल छाए रहने का अलर्ट भी दिया हुआ है। आज और कल जहां हल्की बारिश हो सकती है, वहीं आंधी तूफान आने की भी संभावना है।

 

---विज्ञापन---

लू-गर्मी के साथ बारिश का भी अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य अफ़गानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान में समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। पंजाब से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर पश्चिमी हवाओं का गर्त बना हुआ है। इसके असर से 15 से 17 मार्च के बीच ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगीय मैदानी इलाकों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात में भीषण लू चलने की संभावना है। अगले 4-5 दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने का अलर्ट रहेगा। इससे देशभर में मौसम लगभग खराब ही रहेगा।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली-NCR में अगले 7 दिन के लिए मौसम की भविष्यवाणी…

---विज्ञापन---
तारीख तापमान (डिग्री सेल्सियस) आकाश
16 मार्च 31.73 टूटे हुए बादल
17 मार्च 31.05 आकाश साफ
18 मार्च 31.54 आकाश साफ है
19 मार्च 30.88 कुछ बादल
20 मार्च 32.34 छितरे बादल
21 मार्च 34.59 छितरे बादल
22 मार्च 34.14 टूटे हुए बादल

 

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, आज हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है। कल 16 मार्च को गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। आज और कल 16 मार्च को पंजाब में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकती है। आज, कल और परसो 17 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बिजली चमक सकती है। आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भारी बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

---विज्ञापन---

आज और कल 16 मार्च को हिमाचल प्रदेश और 16 मार्च को उत्तराखंड में भारी बारिश/बर्फबारी की संभावना है। आज, कल और परसो 17 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ बारिश/बर्फबारी की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, चमक और तेज़ हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश होने के आसार हैं। आज से 18 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में और उत्तर-पूर्व-मध्य असम में भारी बारिश होने की संभावना है। ओलावृष्टि भी हो सकती है।

इन राज्यों में गर्म रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज, कल और परसो 17 मार्च को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है। आज और कल 16 मार्च के दौरान विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर और छत्तीसगढ़ में लू चल सकती है। आज, कल और परसो झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगीय मैदानी इलाकों में, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में, गुजरात राज्य में लू की स्थिति रहेगी।

---विज्ञापन---

आज, कल और परसो ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर रात में गर्म मौसम रहने की संभावना है। 16 से 18 मार्च के दौरान तटीय कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर मौसम गरम रहेगा। आज, कल और परसो 17 मार्च के दौरान तमिलनाडु में, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में मौसम गर्म और आर्द्र स्थिति रहने की संभावना है।

First published on: Mar 15, 2025 07:59 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola