---विज्ञापन---

देश

Weather Forecast: आज से करवट बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गर्मी पड़ेगी या बरसेंगे बादल, जानें क्या कहता IMD का अलर्ट?

IMD Latest Weather Update: मौसम विभाग ने आज से मौसम के करवट बदलने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में मौसम गर्म और ठंडा दोनों तरह का है। दिन में सूरज की तपन और गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह-शाम पंखे भी ठंडे लग रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं...

Delhi Ncr Weather Forecast Update: अप्रैल के महीने में भी दिल्ली-NCR कूल-कूल है। सुबह-शाम लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन में गर्मी पसीने से लोग परेशान हैं, लेकिन सुबह और रात को पंखे की हवा अभी भी ठंडी लग रही है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं पूरे देश का मौसम 7 अप्रैल से बदलने का अलर्ट जारी हुआ है। बारिश होने और आंधी तूफान आने का अनुमान है।

हालांकि दिन में लोगों को सूरज की तपन का अहसास होगा, लेकिन सुबह-शाम बादल छाए रहेंगे। कुछ राज्यों में अच्छी बारिश भी हो सकती है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा सकता है। मौसम विभाग इसे क्लाइमेट चेंज का प्रभाव मान रहा है, जो इतना है कि दिल्ली-NCR की हवा समुद्र से घिरे शहर बेंगलुरु से भी ठंडी है। आज सुबह भी बेशक अंदर का तापमान गर्म रहा, लेकिन बाहर निकलते ही ठंडी हवाओं ने गुदगुदाया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बेंगलुरु का तापमान 8 साल बाद 39 से नीचे

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। बेंगलुररु का तापमान 37 रहा। पिछले 3 दिन से दिल्ली का तापमान बेंगलुरु से ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा दोनों की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण है। दिल्ली मैदानी और इंडस्ट्रियल शहर है। बेंगलुरु में समुद्र का प्रभाव रहता है।

दिल्ली में मई-जून में भीषण गर्मी पड़ती है तो बेंगलुरु में अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहते हैं, लेकिन 2016 के बाद इस साल बेंगलुरु में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ रही। 8 साल बाद वहां का तापमान 35 या 36 है। 2016 में यही तापमान 39 का स्तर पार कर गया था। आगे भी कुछ दिन तक तापमान इससे नीचे ही रहेगा। क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जिसका असर पूरे देश में देखने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज हल्की बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम 20.4 रहा। आज सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दिन में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

अधिकतम तापमान 36, न्यूनतम 19 रहने के आसार हैं। कल और परसो भी 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 36, न्यूनतम 19 से नीचे रह सकता है। 8 से 10 अप्रैल के बीच मौसम साफ रहेगा। 8 अप्रैल से लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता है। अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार हैं, लेकिन अभी मौसम ठंडा रहेगा।

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 05, 2024 06:35 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola