---विज्ञापन---

देश angle-right

Weather Forecast: गर्मी टॉर्चर करने के तैयार! 40 तक जाएगा तापमान; बादल भी बरसेंगे, पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट

Delhi NCR Weather Forecast: गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। दिल्ली-NCR का तापमान 40 पहुंचने के आसार हैं। कुछ शहरों में बारिश हो सकता है। मौसम विभाग ने देशभर के मौसम को लेकर मिला जुला अलर्ट दिया है। आइए जानते हैं इस हफ्ते मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

Delhi NCR Weather Forecast: चिलचिलाती गर्मी टॉर्चर करने के तैयार है। देश के कई शहरों का तापमान 40 पहुंच चुका है। दिल्ली-NCR के लोग भी गर्मी का सिमत सहने को तैयार हो जाएं। क्योंकि इस सप्ताह प्रदेश का तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रहा सकता है। न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

वहीं पूर्वी भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, करेल, लक्षद्वीप आदि समुद्र से सटे इलाकों में बारिश होने के आसार भी बने हुए हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। इससे मैदानी इलाकों में ठंडक का अहसास होगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में 3 दिन गर्मी और लू सताएगी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार से दिल्ली का मौसम बदल जाएगा। गर्मी और लू का असर नजर आने लगेगा। अधिकतम तापमान में 4 और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

रविवार की सुबह आसमान साफ रहा और अच्छी धूप खिली। आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने के आसार हैं। सोमवार 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37, मंगलवार 9 अप्रैल को 38, बुधवार 10 अप्रैल को 39 डिग्री रह सकता है। ऐसे में अगले 3 दिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इस हफ्ते कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल को देश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के आसार हैं। ऐसे में 10 की रात से मौसम करवट बदल सकता है। हालांकि उमस का अहसास होता रहेगा, लेकिन हल्के बादल छाए रहने से ठंडक बनी रहेगी। 14 अप्रैल के आस-पास दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम सुहाना हो सकता है। 20 अप्रैल के बाद लू पूरी तरह अपना असर दिखाने लगेगी।

छत्तीसगढ़ के लोगों को जलती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। आज और कल अंधड़ और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिन में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के संकेत हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 9 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। राजनांदगांव में सबसे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी और बीजापुर में 41.4 और दंतेवाड़ा में 41.5, दुर्ग में 41.2, बस्तर में 40.2, महासमुंद 40.6, बिलासपुर 40.4, कोरबा में 40.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

First published on: Apr 07, 2024 08:52 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola