---विज्ञापन---

देश

Weather Forecast: आज से लू सताएगी या बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast IMD Latest Update: अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि मौसम विभाग ने मौसम मिला जुला रहने के आसार जताए हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं...

Delhi NCR Weather Forecast Update: आज दिल्ली-NCR में सुबह 6 बजे के करीब हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे, लेकिन सूरज निकलते ही तपन का अहसास होने लगा है। जी हां, आज से सूरज की तपन परेशान कर सकती है। आज से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगेगा। आज तापमान बढ़ने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

हालांकि मौसम विभाग ने अगले 5 दिन सुबह-शाम हल्की ठंडक रहने का अनुमान लगाया है, लेकिन दिन में चुभती गर्मी और लू का असर रहेगा। 2 दिन और हल्के बादल छाने और सुबह के समय 30 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट IMD ने दिया है, लेकिन गर्मी और लू से बचाव करने की सलाह भी लोगों को दी है, ताकि बीमारियों से बचा जा सके।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली का मौसम ठंडा-गर्म रहेगा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार तक दिल्ली का मौसम ठंडा-गर्म रहेगा। आज दिन में तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है, वहीं कल शुक्रवार को तेज हवाएं चल सकती हैं। हल्की बूंदाबांदी होने का भी अनुमान है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन आज और कल 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम भी रह सकता है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज दिल्ली का अधिकतम तापान 37 डिग्री रह सकता है। कल शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

1. मध्य प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। हालांकि अगले 2 दिन मौसम साफ रहेगा। तापमान में इजाफा होने के आसार कम हैं। 7 अप्रैल तक प्रदेश में हल्क बारिश होने की संभावना है। इससे 2 दिन लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन आज कल तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

2. छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में भीषण गर्मी पड़ने के आसार है। रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। पश्चिमी हवाओं के दबाव के चलते आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 6 अप्रैल को बारिश हो सकती है, लेकिन अगले 2 दिन मौसम गर्म रहने की संभावना हैं।

---विज्ञापन---

3. उत्तर प्रदेश में आज और कल भीषण गर्मी पढ़ने के आसार हैं। मौसम शुष्क रहने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। हालांकि 7-8 अप्रैल को प्रदेश के पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

4. हरियाणा का मौसम खराब रहने का अलर्ट है। रात से मौसम करवट बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कल हल्के बादल छाए रहेंगे। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में हल्की बारिश हो सकती है। 6 अप्रैल से मौसम खुश्क हो जाएगा। दिन का तापमान बढ़ने लगेगा, लेकिन आज और कल बारिश हुई तो किसानों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

First published on: Apr 04, 2024 08:23 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola