Delhi-NCR Traffic Update: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह भारी बारिश के साथ हुई। तेज बारिश के कारण जगह-जगह जल भराव की स्थिति हो गई है। वहीं दिल्ली में जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई है। मंडावली-बदरपुर बाॅर्डर-महरौली, मिंटो रोड ब्रिज पूरी तरह पानी डूब चुके हैं। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए। इसके साथ ही रास्ते भी बंद हो गए हैं। इस दौरान लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए कई वीडियो पोस्ट किए। ऐसे में अगर आप ऑफिस जाने के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जरा संभलकर चले।
दिल्ली में इन रास्तों पर जाने से बचे
दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई जगह सड़कें तालाब बन गई हैं। ऐसे में अब ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कई रास्तों पर नहीं जाने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार धौला कुआं फ्लाईओवर के नीचे जलभराव के कारण नारायणा से मोती बाग और इसके सामने वाले वाली दोनों रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है। लोगों को पुलिस ने इस रास्तों पर नहीं जाने की सलाह दी है।
इसके अलावा आईएनए से एम्स की और इसके विपरीत दोनों कैरिजवे में अरबिंदो मार्ग पर भी यातायात प्रभावित है। आजाद मार्केट अंडरपास जलभराव के कारण वीर बंदा बैरागी मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं सलीमगढ़ और निगबोध घाट के पास जलभराव के कारण शांतिवन से आईएसबीटी की ओर जाने दोनों कैरिजवे में भी बाहरी रिंग रोड़ पर यातायात प्रभावित है।
भाजपा पार्षद ने चलाई नाव
भाजपा पार्षद रविंदर सिंह नेगी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध के तौर पर भीषण जलभराव के बीच हवा वाली नाव चलाई। उन्होंने कहा सभी PWD नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। मानसून से पहले इनकी सफाई नहीं करवाई। इससे जलभराव हो गया है। विनोद नगर जलमग्न हो गया है।
रात भर हुई भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया। Video मधु विहार इलाके से
दिल्ली-एनसीआर में लगातार भारी बारिश के कारण नोएडा में कई सड़कों पर भारी जनभराव देखने को मिला।
रात भर हुई भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया। वीडियो भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास का है।
दिल्ली में भारी बारिश के बाद लोधी रोड़ क्षेत्र में पानी जमा हो गया। बारिश के पानी के बीच से सड़क से गुजरते वाहन।
दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड़ में भारी जलभराव देखने को मिला। सड़क पर भरे पानी के बीच से गुजरते कामकाजी लोग।
भारी बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव। वीडियो नोएडा के सेक्टर 62 का है।
दिल्ली के शांति पथ इलाके में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
लगातार बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण जलभराव के कारण एक ट्रक डूब गया। वीडियो मिंटो रोड क्षेत्र का है।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
5 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
6 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
6 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
7 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
7 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
8 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
8 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
10 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
10 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines