आने वाले कुछ दिनों में अगर आप दिल्ली-एनसीआर आने-जाने की योजना बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए। आपको भारी ट्रैफिक जाम और डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपके कई घंटे बर्बाद हो सकते हैं। नोएडा पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है, जिसके अनुसार दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से कई वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
स्वतंत्रता दिवस से पहले की तैयारी और सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली के बॉर्डर पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिसकी वजह से नोएडा-दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर भयंकर जाम है। बड़ी संख्या में बसें और यात्री इस बॉर्डर पर खड़े हैं क्योंकि दिल्ली में एंट्री नहीं है। नोएडा पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की वजह से दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध है।
नोएडा पुलिस की एडवाइजरी
नोएडा पुलिस की एडवाइजरी में बताया गया है कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस परेड रिहर्सल के अवसर पर दिनांक 12 अगस्त की रात 10 बजे से दिनांक 13 अगस्त 2025 को कार्यक्रम खत्म होने तक और स्वतंत्रता दिवस परेड के अवसर पर दिनांक 14 अगस्त की रात 10 बजे से दिनांक 15 अगस्त को कार्यक्रम खत्म होने तक नोएडा से दिल्ली जाने वाले मालवाहक (भारी, मध्यम व हल्के) वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित है।
कहां-कहां रहेगा डायवर्जन?
चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर कही और जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर कही और जाने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
कालिंदी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर कही और जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किए जाएंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परीचौक, पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन परीचौक से पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
पुलिस की सलाह
वहीं, नोएडा पुलिस ने यात्रा करने वाले लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया है और वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की सलाह दी है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
7 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
7 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
8 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
8 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
9 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
10 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
11 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines