हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सावधान! 4 दिन बारिश आफत बनी रहेगी! दिल्ली-हिमाचल समेत 22 राज्यों में आज भी बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून की बारिश लगातार हो रही है। दिल्ली समेत कई राज्यों में आज भी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं बारिश के कारण कई राज्यों में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली में ट्रैफिक जाम और जलभराव से दिक्कतें हो रही हैं।

विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है।

Today Weather Forecast: दिल्ली में आज फिर झमाझम बारिश हुई। ITO, चाणक्यपुरी, गांधीनगर समेत कई इलाकों में गरज चमक के साथ बादल बरसे और जलभराव हुआ। पिछले 15 दिन से लगातार दिल्ली और इससे सटे शहरों में बारिश हो रही है। हालांकि आज नोएडा में बारिश नहीं थी, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। वहीं चिपचिपी उमस ने भी परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की बारिश राजधानी समेत पूरे देश में आगे भी आफत बनकर बरसती रहेगी, यानि अभी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक दिल्ली में बारिश होने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा आज भी देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

 

दिल्ली में अगले 4 दिन होती रहेगी बारिश

बता दें कि राजधानी दिल्ली में 21 अगस्त तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रुक-रुक कर, मध्यम से भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। वैसे दिल्ली में एक अगस्त से लगातार बारिश हो रही है। इसलिए मौसम विभाग ने दिल्ली को ग्रीन जोन में रखा है और अगले 7 दिन इसी जोन में शहर रहेगा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 18 से 22 अगस्त तक भी आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवाएं चल सकती हैं और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

विज्ञापन

आज इन राज्यों में बारिश होने का संभावना

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली, पंजाब, हरियाण, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु, लद्दाख, बिहार, महाराष्ट्र में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। नदी नालों और समुद से दूर रहने की सलाह दी है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola