Delhi-NCR Weather Forecast Latest Update: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज खुशनुमा देखने को मिल रहा है। बीते दिन बारिश की बूंदों ने गर्मी से राहत दिला दी तो वहीं हीट वेव का कहर भी कम होने लगा है। दिल्ली एनसीआर में रहने वालों के लिए फिर से गुड न्यूज सामने आई है। आने वाले पांच दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है।
IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली एनसीआर में 29 और 30 जून को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। हालांकी ये मानसून के आने से पहले ही बारिश है। आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली में दस्तक दे देता है। मगर इस बार मानसून देरी से राजधानी में एंट्री कर सकता है। IMD के अनुसार दिल्ली एनसीआर में मंगलवार से शुक्रवार (25-28 जून) तक हल्की बारिश के साथ गरज और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं 29 और 30 जून को दिल्ली सहित आस-पास के इलाकों में तेज आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि IMD ने अभी तक दिल्ली में मानसून आने की तारीख नहीं बताई है।
गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
बीते दिन हुई बारिश के बावजूद दिल्ली वालों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। बारिश के कारण हीट वेव लगभग खत्म हो चुकी है। लेकिन दिल्ली सहित आस-पास के इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है। IMD के आंकड़ों की मानें तो कल हुई बारिश के बावजूद आज दिल्ली के कई इलाकों में गर्मी अधिक महसूस हो रही है। वहीं पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम नोट किया गया था। मगर आज ये बढ़कर सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस हो चुका है।
तापमान तोड़ेगा रिकॉर्ड
बता दें कि दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। जाहिर है न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर होगा। वहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में 50-52 डिग्री सेल्सियस जितनी गर्मी महसूस होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- 30-40 Kmph की स्पीड से चलेंगी हवाएं, यूपी समेत कई राज्यों में 5 दिन तक होगी बारिश
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
58 mins agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
1 hr agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
2 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines