दिल्ली-NCR में मंगलवार सुबह से ही चिलचिलाती गर्मी ने परेशान कर रखा था. लेकिन दोपहर आते-आते अचानक बादल छाये और फिर तेज आंधी आई. दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे इलाकों में तेज आंधी चली. इसे दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई. मौसम में अचानक बदलाव की वजह से दिल्ली-एनसीआर वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली.
बता दें, मौसम विभाग ने 22 जून से 28 जून 2026 के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों के लिए बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया था. दक्षिण भारत से लेकर उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत तक, अगले एक हफ्ते तक मौसम में भारी उथल-पुथल की संभावना जताई गई थी.
दक्षिण भारत में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में यहां भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में मॉनसून की रफ्तार तेज हो रही है, जिससे भारी बारिश के आसार बन रहे हैं. बिहार में 22 और 25 जून को, जबकि झारखंड में 22 जून को 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से खतरनाक आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 22-28 जून के दौरान मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर और यूपी की बात करें तो दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 26 जून के दौरान धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 22-23 जून के दौरान 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी आने की प्रबल संभावना है.
संबंधित खबरें
राहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
8 mins agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
1 hr agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
1 hr agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
2 hrs ago'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
2 hrs agoक्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
2 hrs ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
4 hrs ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines