Delhi NCR AQI: ठंड के दस्तक देने से पहले ही दिल्ली की हवा बदलने लगी है। दूषित हवा और बढ़ता AQI एक बार फिर दिल्ली एनसीआर वालों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शनिवार को राजधानी की हवा खराब देखने को मिली। खासकर पूर्वी दिल्ली को सीवियर जोन में रखा गया है। सेंट्रल पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जारी किया है।
पूर्वी दिल्ली में बिगड़े हालात
दरअसल CPCB हर रोज शाम 4 बजे राजधानी का AQI रिलीज करता है। आंकड़ों के अनुसार शनिवार को दिल्ली का औसत AQI 278 तक गया था, जो कि शुक्रवार के 292 से थोड़ा कम है। पिछले चार दिन से लगातार दिल्ली का AQI इसी के इर्द-गिर्द देखने को मिल रहा है। हालांकि पूर्वी दिल्ली की हालत काफी खराब है। CPCB की मानें तो बीते दिन आनंद विहार का AQI 450 था, जिसके कारण इस इलाके को सीवियर (Severe) कैटेगरी में रखा गया था।
यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, डूबेंगे देश के ये राज्य, मचेगी तबाही, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट
5 इलाकों की हवा बेहद खराब
दिल्ली के बाकी इलाकों की बात करें तो शनिवार शाम 4 बजे तक कई जगहों को काफी खराब (Very poor) कैटेगरी में रखा गया था। इस लिस्ट में वजीरपुर (349), बवाना (345), द्वारका सेक्टर 8 (328), रोहिणी (322) और शादीपुर (306) का नाम शामिल है।
EWS ने जारी की वॉर्निंग
अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (EWS) ने भी दिल्ली के लिए अनुमान जारी किया है। इसके अनुसार आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली की हवा और भी ज्यादा खराब होने वाली है। इसमें सुधार के कोई आसार नहीं है। EWS ने कहा कि रविवार से मंगलवार के बीच में AQI सबसे खराब श्रेणी में रहने के आसार हैं। वहीं अगले छह दिनों के भीतर AQI काफी खराब से खराब की कैटेगरी में आ सकता है।
दिल्ली के तापमान में होगी गिरावट
EWS की मानें तो राजधानी का प्रदूषण कम होने के अभी कोई आसार नहीं है। मौसम से राहत की भी उम्मीद नहीं है। ऐसे में अगर पराली जलाने जैसी घटनाएं हुईं, तो दिल्ली की हवा और भी ज्यादा खराब हो सकती है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस था। अनुमानों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राजधानी का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में ठंड के साथ उमस, 7 राज्यों में तूफान-बारिश की चेतावनी, जानें देशभर में मौसम का हाल?
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
2 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
2 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
10 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
13 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
13 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
15 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
15 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines