देश के तीन बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कई नामी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं. दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सरदार पटेल विद्यालय, रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल और मयूर विहार स्थित सलवान पब्लिक स्कूल को धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. इसके अलावा मुंबई में मेल में 31 अक्टूबर को ग्रेनेड हमला करने और 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स को बम से उड़ाने की बात भी कही गई है. ईमेल और फोन के जरिए मिली इन सूचनाओं के बाद संबंधित शहरों की पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते तुरंत हरकत में आ गए.
यह भी पढ़ें : दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, छात्रों को घर भेजकर जांच में जुटी एजेंसियां
दिल्ली के नामी स्कूलों में हड़कंप
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह कई स्कूलों को बम की धमकी मिली. फायर ब्रिगेड को वेंकटेश्वर स्कूल के संबंध में सुबह 9:37 बजे और सलवान पब्लिक स्कूल के लिए 9:57 बजे सूचना दी गई. चाणक्यपुरी के सरदार पटेल विद्यालय में यह धमकी उस समय आई जब वहां पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) चल रही थी, जिससे अभिभावकों और बच्चों के बीच दहशत फैल गई. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत पूरे परिसर की तलाशी ली. राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.
मुंबई मेयर दफ्तर को तीसरा धमकी भरा ईमेल
उधर, मुंबई में बीएमसी (BMC) मेयर रितु तावड़े के दफ्तर को शुक्रवार सुबह 11:31 बजे एक धमकी भरा ईमेल मिला. यह तीसरा मौका है जब मेयर को ऐसी धमकी भेजी गई है. इस मेल में शिवसेना के डिप्टी मेयर संजय घाड़ी को भी मार्क किया गया था. ईमेल भेजने वाले ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का प्रतिनिधि बताते हुए मेयर दफ्तर में दोपहर 3:11 बजे और एक स्कूल में दोपहर 1:11 बजे धमाका करने की चेतावनी दी.
चंडीगढ़ में भी स्कूलों को धमकी
चंडीगढ़ में भी शुक्रवार को कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले. इस मेल में मेयर ऑफिस और कुछ अन्य सरकारी दफ्तरों का भी नाम लिया गया है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और बम स्क्वॉड के साथ मिलकर सभी संदिग्ध परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी गई. पुलिस और साइबर सेल धमकी भेजने वाले ईमेल एड्रेस का पता लगाने में जुटे हैं.
यह भी पढ़ें : एक रात में 3 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
संबंधित खबरें
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
2 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
4 hrs agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
5 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
15 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
16 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines