दिल्ली से 22 साल बाद इतनी जल्दी विदा हुआ मानसून, IMD ने दिया राजधानी के मौसम का अपडेट

Delhi NCR Monsoon: दिल्ली-एनसीआर से दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह लौट चुका है, जो साल 2002 के बाद सबसे जल्दी हुई विदाई है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से भी मानसूनी हवाएं पीछे हट गई हैं. आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा.

Delhi Monsoon Withdrawal, India Meteorological Department, IMD weather alert, Delhi Weather

दिल्ली-एनसीआर से दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह लौट चुका है, जो साल 2002 के बाद सबसे जल्दी हुई विदाई है. Credit: ANI

विज्ञापन

Delhi NCR Monsoon: राजधानी दिल्ली में इस बार बारिश का दौर उम्मीद से पहले ही थम गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली से पूरी तरह विदा हो चुका है. यह पिछले 22 वर्षों यानी साल 2002 के बाद दिल्ली से मानसून की सबसे तेज और जल्दी वापसी है. वर्ष 2002 में मानसून 20 सितंबर को दिल्ली से लौटा था. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों से भी पीछे हट चुका है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों से भी मानसूनी हवाएं लौट चुकी हैं. वर्तमान में मानसून की विदाई रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नालिया से होकर गुजर रही है.

Advertisment

अब कैसा रहेगा मौसम?

मानसून के पीछे हटने के साथ ही दिल्ली और पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अब ड्राई मौसम की शुरुआत हो रही है. हवा में नमी का स्तर घटेगा और आसमान ज्यादातर साफ रहेगा. हालांकि राहत की बात यह है कि इस सीजन में दिल्ली में मानसूनी बारिश का कोटा समय से काफी पहले ही पूरा हो चुका था, जिससे भूजल और जलाशयों को भरपूर पानी मिला है.

आईएमडी कैसे तय करता है मानसून की वापसी?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून की विदाई का मतलब सिर्फ बारिश का रुकना नहीं होता. इसके लिए कई मौसमी पैमानों की जांच की जाती है. जब लगातार कई दिनों तक बारिश पूरी तरह बंद हो जाती है, हवा में नमी कम होने लगती है और निचले वायुमंडल में एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने लगता है, तब जाकर मानसून की विदाई की घोषणा की जाती है. सामान्य रूप से उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की वापसी 17 सितंबर के आसपास शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक देश के अधिकांश हिस्सों से विदा हो जाता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ