Delhi MCD action after Rao IAS Coaching Accident: राव कोचिंग सेंटर के दर्दनाक हादसे ने सभी को हैरान कर दिया है। हादसे के बाद कई छात्र-छात्राओं ने धरना देते हुए इंसाफ की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने भी राव कोचिंग सेंटर के मालिक और कॉर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया है। इसी कड़ी में अब दिल्ली एमसीडी भी एक्शन मोड में आ गई है। MCD ने जल्द ही बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
दिल्ली की मेयर ने हाईलेवल कमेटी गठित की है। खबरों की मानें तो MCD कई अवैध बिल्डिंगों को चिन्हित कर चुकी है। इन अवैध इमारतों पर जल्द ही एक्शन लिया जाएगा। MCD आज शाम से ही कार्रवाई शुरू कर सकती है।
दिल्ली MCD को दिया आदेश
दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने MCD को दिल्ली के सभी अवैध कोचिंग सेंटरों पर एक्शन लेने के निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली की मेयर ने औपचारिक नोटिस देते हुए कहा कि MCD के अंतर्गत आने वाले दिल्ली के सभी कोचिंग सेंटरों की जांच की जाए और बेसमेंट में कमर्शियल एक्टिविटी करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा शैली ओबरॉय ने तुरंत जांच करने के आदेश दिए हैं। MCD का जो भी अधिकारी इस हादसे का जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज शाम से MCD मामले पर कार्रवाई शुरू कर सकती है। बीती रात हुए हादसे के बाद से MCD भी दिल्ली वासियों की रडार पर आ गई है। धरने पर बैठे कई छात्र-छात्राओं ने MCD समेत दिल्ली सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। सभी का कहना है कि MCD इसे आपदा करार दे रही है। मगर ये लापरवाही है। आधे घंटे की बरसात में दिल्ली की सड़कों पर घुटने तक पानी जमा हो जाता है। आपदा कभी-कभी आती है। कई मकान मालिक लगातार 10-12 दिनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। मगर ड्रेनेज की सफाई नहीं हुई है। सबसे पहले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतकों के सही आंकड़ों का खुलासा किया जाए। आपदा प्रबंधन कर्मचारियों ने हमें बताया कि इस हादसे में 8-10 लोगों की मौत हुई है। मगर औपचारिक आंकड़ों में सिर्फ तीन मौतें बताई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- बेहद अनोखा है ये रेगिस्तान, रेत से ज्यादा है पानी; चौंका देगी इस ‘चमत्कार’ की कहानी
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
4 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
5 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
6 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
7 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
7 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
8 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines