Delhi Mayor elections: आज नहीं होगा मेयर का चुनाव, पार्षदों के बीच हाथापाई, सदन के अंदर चलीं कुर्सियां
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

Delhi Mayor elections: दिल्ली में MCD इलेक्शन के बाद आज मेयर डिप्टी मेयर का चुनाव होना था। इस बीच सदन में आप और बीजेपी पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ। बात मारपीट और हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों पार्टियों के पार्षदों में धक्का मुक्की भी हुई। कुर्सियां भी चलीं। हंगामे के चलते आज दिल्ली मेयर का चुनाव स्थागित कर दिया गया है।
#WATCH | Delhi: Ruckus at Civic Center as BJP, AAP councillors clash with each other amid ensuing sloganeering ahead of Delhi Mayor polls. pic.twitter.com/v1HXUxawSC
— ANI (@ANI) January 6, 2023
मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाने के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में हंगामा किया। AAP के पार्षदों का कहना है कि मनोनीत पार्षद गैरकानूनी तरीके से सदन में भेजे गए हैं उनको शपथ नहीं दिलाई जानी चाहिए।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सदन में हंगामे को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने का कि 49 से 134 होते ही आप के पार्षदों ने शुरू की गुंडागर्दी। धक्के मारना, लड़ना झगड़ना, कानून को ना मानना ये ही सच है इस गुंडा पार्टी का। केजरीवाल खुद अपने घर बुला कर अफ़सर और नेतायो को धमकाते और पिटवाते हैं तो उनके चेलों से और क्या उम्मीद कर सकते हैं।”
सदन में हंगामें के बाद चुनाव की प्रक्रिया को एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। AAP ने 4 दिसंबर को हुए MCD चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के लंबे शासन को समाप्त कर दिया। आम आदमी पार्टी, जिसने 134 सीटों के साथ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव जीता है।
दिल्ली में मेयर का चुनाव रोचक हो गया है। आम आदमी पार्टी के पास एमसीडी के सदन में बहुमत है, ये जानते हुए भी बीजेपी ने अपना मेयर उम्मीदवार उतारा है। आम आदमी पार्टी नंबर गेम में बीजेपी से कहीं आगे है। मेयर के चुनाव में 273 मेंबर्स वोट डालेंगे। बहुमत के लिए 133 का आंकड़ा चाहिए। AAP के पास 134 पार्षद हैं। इसके अलावा 3 राज्यसभा सांसद और 13 विधायक हैं। वहीं, भाजपा के पास 7 सांसद और 1 विधायक मिलाकर कुल 113 वोट हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: