Delhi Mayor Election: दिल्ली एमसीडी मेयर के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी ने मेयर पद पर जीत हासिल की है। आप पार्षद शैली ओबरॉय ने मेयर पद का चुनाव जीता। शैली ओबरॉय को 150 और भाजपा की रेखा गुप्ता 116 वोट मिले हैं। वहीं, 9 कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया।
मेयर के लिए AAP की शैली ओबेरॉय और BJP की रेखा गुप्ता के बीच मुकाबला था। तीसरी कैंडिडेट के तौर पर AAP की आशु ठाकुर भी मैदान में थीं। दिल्ली में MCD चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जबकि इनका रिजल्ट 8 दिसंबर को आया था। चुनाव में 15 साल बाद भाजपा को MCD में बहुमत नहीं मिला। AAP ने 15 साल से एमसीडी की जड़ों में जमी बीजेपी को उखाड़ दिया है।
और पढ़िए – मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? लल्लन सिंह बोले- 2025 में होगा फैसला, नीतीश कुमार के बयान पर दी सफाई
कौन हैं दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय?
शैली ओबेरॉय दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा में आने वाले वॉर्ड नंबर 86 से पार्षद चुनी गई हैं। पीएचडी कर चुकीं शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हुआ करती थीं। शैली ओबेरॉय ने 27 अप्रैल को ट्वीट की थी। उन्होंने कैप्शन लिखा कि इग्नू में आयोजित 35वें दीक्षांत समारोह में उन्हें PhD की डिग्री मिली। शैली ओबेरॉय 2013 में एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुईं और 2020 तक पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं।
शैली ओबेरॉय के पिता का नाम सतीश कुमार ओबराय है। शैली दो बहन और एक भाई है, बहन का नाम मिली खन्ना और भाई का नाम तुषार ओबराय है। उनकी पढ़ाई लिखाई दिल्ली और हिमाचल से हुई है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के जानकी देवी कॉलेज से बीकॉम तो हिमाचल विश्वविद्यालय से एमकॉम किया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
1 hr ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
5 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines