Aviation News: जून 2025 में बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट छूट जाने के मामले में दिल्ली के एक पैसेंजर को 71587 रुपये का मुआवजा मिला है. उपभोक्ता आयोग ने फैसला सुनाया कि एयरलाइन ये साबित नहीं कर पाई कि यात्री चेक-इन के लिए देर से पहुंचा था. नई दिल्ली जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कहा कि एयरलाइन अपने बचाव में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी. कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन की अध्यक्ष पूनम चौधरी और सदस्य बारिक अहमद ने गौर किया कि एयरलाइन ऐसा कोई सीसीटीवी फुटेज या दूसरे सबूत नहीं दे पाई, जिससे ये साबित हो सके कि मुसाफिर तय समय के बाद पहुंचा था.
एयरलाइन स्टाफ पर लापरवाही का आरोप
शिकायत के मुताबिक पैसेंजर ने 22 जून और 28 जून 2025 के लिए दिल्ली-बेंगलुरु की आने-जाने की टिकट बुक की थी. उसने बताया कि वो एक जरूरी ऑफिशियल मीटिंग में शामिल होने के लिए सुबह 6:45 बजे की फ्लाइट पकड़ने के मकसद से सुबह 5:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया था. हालांकि उसने आरोप लगाया कि बार-बार गुजारिश करने के बावजूद ग्राउंड स्टाफ ने उसके चेक-इन में 45 मिनट से ज्यादा की देरी कर दी. उसने ये भी दावा किया कि एक कर्मचारी ने उसे गलत जानकारी दी कि फ्लाइट पूरी तरह भर चुकी है और उसे हेल्प डेस्क पर भेज दिया, जहां उसे और भी देरी का सामना करना पड़ा और वहां के कर्मचारियों का बर्ताव भी अनप्रोफेशनल था.
अपनी ऑरिजनल फ्लाइट में न चढ़ पाने के कारण पैसेंजर ने उसी दिन बेंगलुरु पहुंचने के लिए उसी एयरलाइन से 11587 रुपये में एक और टिकट खरीदा. उसने ये भी आरोप लगाया कि 28 जून को रिटर्न फ्लाइट के वक्त एयरलाइन ने उसका चेक-इन करने से मना कर दिया, क्योंकि उसने अपनी ऑरिजनल टिकट का इस्तेमाल करके ट्रैवल नहीं किया था. बाद में ये समझाने पर कि उसने उसी एयरलाइन से दूसरा टिकट खरीदा था, उसे फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत मिल गई.
एयरलाइंस को मुआवजा देने का निर्देश
एयरलाइन का कहना था कि यात्री सुबह 6:10 बजे चेक-इन काउंटर पर पहुंचा था और तय समय सीमा तक न पहुंचने के कारण उसे ‘नो-शो’ मान लिया गया था. हालांकि, आयोग को इस दावे को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले. आयोग ने एयरलाइन को निर्देश दिया कि वह दूसरे टिकट के लिए 11587 रुपये वापस करे, मानसिक परेशानी और अपमान के लिए 50000 रुपये का मुआवजा दे, और कानूनी खर्च के तौर पर 10000 रुपये का भुगतान करे. कंपनी की तरफ से दी गई कुल राहत की राशि 71,587 रुपये थी.
संबंधित खबरें
रामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
1 hr ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
6 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
7 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines