Delhi Liquor Policy Case ED Summoned Kejariwal Ravi Shankar Prasad PC: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने सोमवार को सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा। इसके बाद आप ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि सरकार हमसें डर गई है। इसलिए इस प्रकार के हथकंडे अपनाकर कट्टर ईमानदार पार्टी के सीएम को परेशान कर रही है। इस पर पलटवार करते हुए मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला।
पूर्व मंत्री ने कहा कि जब आप गलती करेंगे तो जांच होगी और जब जांच होती है तो आम आदमी पार्टी को परेशानी होती है। रविशंकर ने कहा कि नई एक्साइज पाॅलिसी के लिए एक जीओएम बनाई गई थी। इस ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के मुखिया सिसोदिया स्वयं थे। इसके बाद नई एक्साइज पाॅलिसी की चारों ओर चर्चा होने लगी तो मामला केजरीवाल ने अपने हाथों में ले लिया। इस पाॅलिसी में शराब कारोबारियों और सरकार के बीच दक्षिण भारतीय लाॅबी भी काम कर रही थी।
सीएम की अनुमति के बिना नहीं हो सकता ये घोटाला
रविशंकर ने कहा कि सीएम केजरीवाल की अनुमति के बिना इतना बड़ा घोटाला नहीं हो सकता। उन्होंने सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नई शराब पाॅलिसी दक्षिण भारत के बिचैलियों ने बनाई थी। इसके बाद सरकार ने उसको पाॅलिसी मान लिया। पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि जब ये पाॅलिसी इतनी अच्छी तो सरकार ने इसे वापस क्यों लिया? अगर ईडी केजरीवाल को बुला रही है तो फिर हंगामा क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी।
चुनाव लड़ने के लिए लाये थे नई पाॅलिसी
रविशंकर ने आगे कहा कि नई शराब पाॅलिसी पंजाब और गोवा में चुनाव लड़ने के लिए लाई गई थी। उन्होंने कहा कि इस जांच में भाजपा का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने देश की जनता को धोखा देने का काम किया है।
संबंधित खबरें
LIVE: तूफानी हवाओं और भारी बारिश के साथ चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
1 hr agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
8 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
9 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
10 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
11 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
11 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
12 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines