Delhi News: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लूट और चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। ताजा मामला दिल्ली के खारी बावली इलाके से सामने आया है। हालांकि, इस बार ने कुछ ही घंटों में इस वारदात का पर्दाफाश किया है। दरअसल, खारी बावली इलाके की एक दुकान में दिनदहाड़े कथित तौर पर लूट हुई। घटना के तुरंत बाद दुकान के मालिक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने महज 2 घंटे में केस को हल कर दिया। पुलिस की जांच में लूट का आरोपी और कोई नहीं बल्कि दुकान का ही कर्मचारी था।
दुकान से लाखों के सामान की लूट
पुलिस ने बताया कि 26 जुलाई को आरोपी राहुल, जो एक कपड़े की दुकान में कैश कलेक्शन का काम करता था। उसने PCR कॉल कर सूचना दी कि 3 अज्ञात लोगों ने हथियार दिखाकर करीब 7 लाख रुपये का सामान लूट लिया है। उसने बताया कि हथियारबंद लोगों ने उस ब्लेड से हमला किया और दुकान से लाखों का सामान लूट ले गए। शिकायत मिलने पर लाहौरी गेट के SHO की अगुवाई में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया।
कर्मचारी निकला लूट का मास्टरमाइंड
पुलिस की स्पेशल टीम ने तुरंत जांच शुरू करते हुए 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले। पुलिस जांच में सामने आया कि दुकान का कर्मचारी राहुल ही इस पूरी लूट का मास्टरमाइंड है। राहुल ने अपने दो दोस्त धर्मेंद्र उर्फ आर्यन और ऋषु वर्मा के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया था। CCTV फुटेज में आरोपी राहुल खारी बावली से नई बस्ती रोड पर अपने इन साथियों के साथ गया। यहां उसने अपने साथियों में से एक को रुपये वाला बैग दे दिया है। फिर खुद वापस लौटकर पुलिस को फर्जी कॉल कर दी।
यह भी पढ़ें: ‘मेरी वजह से कोई डिप्रेशन में जाएगा’, दिल्ली के बाराखंबा में 25 साल के CA ने किया सुसाइड
ब्लेड से खुद को घायल किया
पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल ने खुद पर ही ब्लेड से हल्की चोटें भी पहुंचाईं और अपनी टी-शर्ट पर काटने के निशान बना लिए ताकि घटना को असली दिखाया जा सके। तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने महज कुछ घंटों में सभी आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 6 लाख 36 हजार रुपये कैश, एक iPhone 13 Pro, और एक बाइक बरामद की गई है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है।
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
38 mins ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
1 hr agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
1 hr ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
2 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
3 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
5 hrs agoLIVE: सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को SC का नोटिस
7 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
15 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं...' SIR विवाद के बीच जज भुइंया का बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines